मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी महिला कांग्रेस

BHASKAR MISHRA

raipur-congress_20141015_92042_15_10_2014 (1)रायपुर— कांग्रेस नेताओं ने रिहायशी क्षेत्रो में शराब दुकान खोलने का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि राज्य सरकार राष्ट्रीय राजमार्गो पर स्थित शराब दुकानों को नगरीय-निकायों के रिहायसी क्षेत्रों में शराब बेचने की नीति तैयार कर रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार की शराब नीति का पुरजोर विरोध करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञानेश ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि पुलिस और निरंकुश आबकारी विभाग शराब की अवैध बिक्री को रोकने में पूरी तरह से असफल रहा है। प्रदेशवासियों का संरक्षण प्राप्त कोचियों ने जीना हराम कर दिया है। ऊपर से राज्य सरकार का शराब दुकान संचालित करने का निर्णय शर्मसार करने वाला है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा सरकार ने राज्य की जनता को बर्बाद करने का निर्णय कर लिया है..।

                                  ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की शराब नीति का ने केवल विरोध करती है बल्कि पूर्ण शराबबंदी की मांग भी कर रही है। भूपेश बघेल ने पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर राज्यस्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला किया है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और पूजा-पाठ में तर्पण के लिए शराब नीति में मिली सुविधा और छूट को छोड़कर सभी जिलों में ब्लाक स्तर पर आंदोलन, प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।

                                  ज्ञानेश ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया को बताया कि 4 मार्च को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालयों में पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 5, 6 और 7 मार्च को प्रदेश युवा कांग्रेस, सेवादल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालेंगे। 8 मार्च को प्रदेश महिला कांग्रेस राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल जंगी प्रदर्शन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

                                    पूर्ण शराबबंदी आंदोलन में जिले के सभी स्थानीय एआईसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला स्तरीय अभियान और  क्रियान्वयन समिति के सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायक, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, नगरीय-निकाय, जिला पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष और महापौर शिरकत करेंगे।

close