मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी.. विधायक के निर्देश पर कार्यकर्ता ने कराया FIR..आरोपी कोटा क्षेत्र निवासी

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्प तिवारी ने फेसबुक पोस्ट पर सीएम पर अभद्र टीप किए जाने पर अपराध दर्ज कराया है। अपराध सिविल लाइन थाना में आरोपी नील जायस के खिलाफ दर्ज किया गया है।सिविल लाईन थाना में शिकायत से पहले संकल्प तिवारी ने विधायक शैलेष पाण्डेय से शिकायत की। अपनी लिखित शिकायत में बताया कि किसी नील जायज फेसबुक कालर आईडी यूजर ने एक पोस्ट में सीएम के खिलाफ अभद्र कमेन्ट लिखा है। पोस्ट में अश्लील टीप के अलावा गाली गलौज किया है। विधायक के निर्देश पर संकल्प तिवारी ने सिविल लाइन थाना मे अपराध दर्ज कराया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
           संंकल्प तिवारी ने सिविल लाइन पहुंचकर बताया कि उसने किसान न्याय योजना को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था। 25 तारीख को पोस्ट पर कोटा क्षेत्र निवासी नील जायस फेसबुक यूजर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाना बनाया। यूजर ने सीएम को अश्लील गाली के साथ अभद्र टीप किया है।
 
                संकल्प ने जानकारी दी कि सिविल थाना प्रभारी को फेसबुक पोस्ट पर किए गए कमेन्ट की प्रति दिया है। फेसबुक आईडी किसी नील जायस के नाम पर है। यह कोटा विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है। चूंकि कांग्रेस का कार्यकर्ता हू। जाहिर सी बात है कि दी गयी गाली उसे भी है।
 
           संकल्प तिवारी की मांग और विधायक के निर्देश पर सिविल पुलिस ने नील जायस के खिलाफ 504 और 505 1 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पतासाजी के साथ कार्रवाई होगी। अपराध दर्ज करने के दौरान शाश्वत तिवारी, आयुष सिंह ठाकुर , अमृत गुप्ता,  सुनील बाजपाई,  सोमेश बंजारे  विशेष रूप से मौजूद थे।
TAGGED:
close