मुख्यमंत्री ने कहा..मरवाही कांग्रेस का गढ़..प्रक्रिया अनुसार घोषित करेंगे प्रत्याशी..बताया नेताम और सरोज को दूध की मख्खी समझ बाहर फेंका गया..बनाएंगे पत्रकार सुरक्षा कानून

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सीएम भूपेश बघेल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि मरवाही कांग्रेस की गढ़ रही है। चुनाव जीतेंगे। जल्द ही प्रक्रिया के तहत प्रत्याशी के नाम का एलान किया जाएगा। बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में रमन सिंह के ही लोग बैठे है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से रामविचार नेताम और सरोज पाण्डेय को दूध की मख्खी बनाकर फेंक दिया गया है। जल्द ही पत्रकारों के परामर्श के बाद पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

            सीएम अल्प प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बातचीत की।  उन्होने बताया कि स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार चावल का उठावा हो रहा है। अब शांताकुमार की रिपोर्ट पर भारत सरकार लगातार कानून बनाते जा रही है। इससे देश का बहुत नुकसान होग एक दिन ऐसा आएगा कि एक तरफ किसानों का अधिकार मारा जाएगा। दूसरी तरफ गरीबों का हक छीना जाएगा। क्योंकि शांताकुमार रिपोर्ट के अनुसार पीडीएस में 40 से 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार हो रहा है।

             मरवाही चुनाव के सवाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 13 अक्टूबर से नामांकन भरा जाएगा। सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। जल्द ही प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक होगी। सीएम ने बताया कि मरवाही कांग्रेस का गढ़ रहा है। और कांग्रेस ही जीतेगी।

                   टिकट की दौड़ में रामदयाल उइके भी है। मोहन मरकाम से एक बार उनकी मुलाकात हो चुकी है। आखिर टिकट किसकों मिल रहा है। सवाल के जवाब में भूपेश ने प्रतिप्रश्न में कहा कि शायद रामदयाल उइके भाजपा में है न। सीएम ने कहा प्रत्याशी चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

                        भाजपा कार्यकारिणी के सवाल पर सीएम ने बताया कि उनकी पुरानी कार्यकारिणी को  देख लें। छत्तीसगढ़ से सरोज पाण्डेय थीं। डॉ.रमन सिंह थे। ऐसा कहते है कि सौदान सिंह छत्तीसगढ़ के हो गए है। वह भी कार्यकारिणी में थे। अब केवल रमन सिंह ही बचे है। सरोज और रामविचार नेताम को दूध की मख्की समझकर फेंक दिया गया है। प्रदेश कार्याकारिणी में भी रमन सिंह के ही लोग बैठे है। सब पुराने लोग  हैं..इनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। 

           सीएम ने बताया कि 2 अक्टूबर से फारेस्ट कम्यूनिटटी के तहत वनअधिकार पट्टा का वितरण करेंगे।

                मरवाही नगर पंचायत को लेकर सरकार की राज्यपाल से टकराव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पंचायत और पालिका का अधिकार राज्य सरकार का है। 

            सवाल के जवाब में मुख्यमत्री ने बिलासपुर पुलिस की जमकर तारीफ की है। उन्होने कहा कि बच्चे को बचाया। चुनाव के समय मेहनत की है पुलिस ने..निश्चित रूप से बिलासपुर की पुलिस शुभकामनाओं की अधिकारी है। उन्होने बताया कि जल्द ही आनलाइन पत्रकारों से परामर्श करेंगे। पत्रकार सुरक्षा कानून लाएंगे।

        

          

TAGGED:
Share This Article
close