मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां के निधन पर शोक की लहर, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री की मां बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा लगा हुआ है।लगातार लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया में लगातार इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संबंल प्रदान करने की दुआ की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस घटना पर दुख जताया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने ट्वीट किया कि इस दुखद समय में मेरी पार्टी जनता कांंंग्रेसस और मेरा परिवार @bhupeshbaghel जी के साथ है। ईश्वर उनकी माता जी की दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को साहस दें।


पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की माताजी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ, मैं ईश्वर से उनकीआत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ, शोकाकुल परिवार से मेरी गहरी संवेदना है।
।। ॐ शांति ।।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की माता श्रीमती बिंदेश्वरी देवी के निधन की दुःखद सूचना अभी प्राप्त हुई। इस दुःख की घड़ी में मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतात्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों मे स्थान देवे तथा परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति..बृजमोहन अग्रवाल

अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूज्य माता जी श्रीमती बिंदेश्वरी देवी के निधन का दुःखद समाचार मिला, उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ श्री बघेल एवं उनके परिजनों के साथ हैं।

सीएम कमलनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की माताजी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ,पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थी।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। – कमलनाथ

टीएस सिंहदेव ने लिखा कि वासांसि जीर्णानि यथा विहाय,
नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि ! मुख्यमंत्री BhupeshBaghel की माता बिंदेश्वरी देवी के निधन की अत्यंत दुखद खबर मिली। यह अभिभावक को खो देने जैसी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल की पार्थिव देह को अभी रामकृष्ण अस्पताल से भिलाई 3 निवास ले जाया जाएगा।शाम 7 बजे से भिलाई 3 स्थित निज निवास में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।अंतिम यात्रा 8 जुलाई को सुबह 11 बजे निज निवास भिलाई 3 से भिलाई 3 मुक्तिधाम जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close