मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि,कहा-राजमाता का निधन अपूरणीय क्षति

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। सीजीवालडॉटकॉम(CG JOBS/NEWS) के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, लुण्ड्रा के विधायक डॉ. प्रीतम राम, रामानुजगंज विधायक वृहस्पत सिंह, बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य विशिष्टजन मौजूद थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close