विधि प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए से अधिक राशि जमा की,पीड़ितों को राहत देने करेंगे अतिरिक्त प्रयास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
विधि प्रकोष्ठ नेताओं की फाइल फोटो
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में अधिवक्ता पदाधिकारियों ने धनराशि एकत्रित कर विधि मंत्री के हवाले से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है। प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने बताया कि  राज्यसभा सदस्य, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में पदाधिकारी अधिवक्ता और कार्यकर्ता पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं। जल्द ही पीड़ितों के सहयोग के लिए अतिरिक्त धनराशि एकत्रित कर राहत कोष में जमा किया जाएगा। 
 
                       विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि राज्यसभा सांसद, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर सभी पदाधिकारी ना केवल घर घर राशन का वितरण कर रहे हैं। प्रदेश के कोने कोने से प्रकोष्ठ के नेता धनराशि भी एकत्रित कर रहे हैं। 
 
                      विधि मंत्री मोहम्मद अकबर के हवाले से विधि प्रकोष्ठ ने अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष मे 1, 1, 111 रूपए  (एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रूपये ) जमा किए है। जल्द ही एकत्रित अतिरिक्त राशि को भी जमा किया जाएगा।
 
               प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारियो ने बताया कि दान की गयी राशि COVID-19,  कोरोना वायरस से पीडितों के  राहत कार्य में खर्च होगी।  यह सोचकर हमें बहुत खुशी है। इसके अलावा भी प्रयास करेंगे। जल्द ही अतिरिक्त राशि भी राहत कोष में जमा करेंगे। 
close