मूर्ति विसर्जन और ट्रेफिक कंट्रोल के लिए बना रूट चार्ट

Shri Mi
3 Min Read

shanti_samitiबिलासपुर।ईद-उल-जुहा और गणेश उत्सव शांति को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला शांति समिति की गुरुवार को एसडीएम बिलासपुर क्यू.ए. खान की अध्यक्षता में हुई।मंथन की बैठक में नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पर्वों के दौरान पण्डाल लगाकर सड़क को बाधित न करने, शहर के मार्गों में निगरानी रखें जाने तथा नगर के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्थित करने, भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश यातायात पुलिस विभाग को दिये गये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                         पर्व के दौरान पण्डाल लगाये जाने की अनुमति थाना प्रभारी, मजिस्ट्रेट से लिये जाने एवं सूचित करने, मूर्ति विसर्जन के लिए मार्ग तय करने, पार्किंग स्थल निर्धारित करने एवं ईद-उल-जुहा पर्व के दौरान नामाज अदा करने वाले स्थानों मस्जिदों एवं कब्रिस्तानों के अनुसार रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। गणेश विसर्जन के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों और विसर्जन स्थल पचरीघाट, जूना बिलासपुर, सरकण्डा पुल के पास एवं छठघाट, तोरवा में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था को निर्बाध रखे जाने हेतु निर्देश दिए गए।

                                                 पर्वों के दौरान डीजे का उपयोग नहीं किया जाना है और रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गणेश विसर्जन 15 सितंबर को एक ही दिन किये जाने की अपील सभी गणेश समितियों से की गई है। विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को न ले जाये जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो।

                                              साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था दूरूस्त करने के निर्देश दिये गये। विसर्जन स्थलों पर तैराक एवं गोताखोर तैनात रखे जायेंगे। फायर ब्रिगेड आपात स्थिति से निपटने हेतु तैनात रखें जाने के निर्देश दिए गए। सिम्स और जिला अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्था रखने 108 तैनात रखने एवं विभिन्न स्थलों पर एम्बुलेंस तैनात रखने कहा गया। निर्धारित समय में शराब दुकानें कड़ाई से बंद कराने निर्देश दिए गए। साथ ही उपद्रवी तत्वों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने कहा गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close