मेडिकल के साथ भविष्य मे डेंटल की भी होंगी अलग ब्रांच

Shri Mi
3 Min Read

dentist_cimsबिलासपुर।शनिवार को सिम्स आॅडीटोरियम मे नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल,छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल कान्फ्रेंस बीआईडीएसीओएन 2016 कार्यक्रम मे शामिल हुए।निकाय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डेंटल की पढ़ाई करने के बाद डाॅक्टर सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं, लेकिन गवर्नमेंट सैक्टर में जाॅब की कमी है। इससे विद्यार्थी अपने भविष्य की चिन्ता करने लगते हैं, लेकिन डेंटल के छात्रों का भविष्य उज्जवल है। इसमें केवल जागरूकता की कमी है। मेडिकल के क्षेत्र में टेक्नालाॅजी जितनी ही अपग्रेड होगी उतनी ही अच्छी सेवा लोगों को दे सकते हैं।हमें हर क्षेत्र में निरंतर अपग्रेड होने की जरूरत है।सिम्स आॅडीटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में आए डेन्टिस्ट को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि यह कान्फ्रंेस एक बेहतर उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है इसलिए यह प्रसंशनीय है।छत्तीसगढ़ में इस तरह के कान्फ्रेंस आयोजित होते रहना चाहिए, जो सेवा को अपग्रेड करने का एक माध्यम है। उन्होंने विचार व्यक्त किया कि हर क्षेत्र में प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए। मेडिकल के अलावा आने वाले समय में डेंटल के भी अलग-अलग ब्रांच होंगे और तब इस क्षेत्र को और अपग्रेड किया जा सकेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      निकाय मंत्री ने कहा कि जब तक हम बिस्तर पर नहीं पड़ जाते, तब तक डाॅक्टर के पास नहीं जाते हैं। इसलिए हमें डाॅक्टर के पास जाना चाहिए ताकि हम बीमार न पड़े। इसके लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। स्वयंसेवी संस्थाएं, मितानिन आदि के माध्यम से जागरूकता लाई जा सकती है। उन्होंने सभी डेंटल चिकित्सकों से कहा कि वे अपग्रेड होकर विश्वास के साथ सेवा करें।

                                                  डीसीआई की सदस्य डाॅ. अस्मिता सिंह गुप्ता ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंनें कहा कि हर जगह, हर गांव में अपनी सेवा पहुंचाने के लिए आईडीए सक्रिय है। उन्होंने बताया कि डाॅक्टर शहरी क्षेत्र में ज्यादा कार्य करते है, ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी डेंटिस्ट की सेवाएं उपलब्ध हो, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

                                                   आईडीए के अध्यक्ष डाॅ. आनंद राय ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर बीडामान 2016 किताब का विमोचन श्री अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर किशोर राय, एसपी मयंक श्रीवास्तव, रजिस्टार स्टेट डेंटल काॅउंसिल डाॅ. एस.आर.गुप्ता सहित राज्य भर के आये हुए डेंटिस्ट भी शामिल हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close