मेधा से निकली दो मेधा..रमसा को आर्डिनेटर ने बताया..दोनों बच्चियों ने किया जिले का नाम रोशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के बैनर तले संचालित मेडिकल एण्ड इंजीनियरिंग डायरेक्टेड हानिंग अकेडमी यानि मेधा की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव और को-आर्डिनेटर मनोज राय ने खुशी जाहिर की है। बताते चलें की मेधा के तहत मेधावी छात्रों को तैयार किया जाता है। छात्रों का चयन जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

             बिलासपुर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के को-आर्डिनेटर मनोज राय ने बताया कि मेधा कोचिंग खनिज न्यास मद से संचालित होता है। पिछले दो सत्रों से मेधा कोचिंग संस्था संचालित किया जा रहा है। यहां प्रवेश के बाद चयनित छात्र छात्राओं को मेेडिकल और इंजीनियरिंग के लिए तैयार किया जाता है।

                       मनोज राय ने जानकारी दी कि मेधा कोचिंग उस्लापुर हायर सेकेन्डरी में ही संचालतित किया जा रहा है। इस बार संस्था से 12 वीं टापर में दो छात्राओं ने स्थान बनाया है। तनु यादव पिता शत्रुघ्न यादव ने 96.60 अंक के साथ प्रवीण्य सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि नीलू प्रिया उइके पिता नत्थुलाल उइके को आठवां स्थान हासिल हुआ है।

          खुशी जाहिर करते हुए मनोज राय ने कहा कि जिला कार्यालय और प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शकुंतला ठाकुर के दिशा निर्देश पर छात्र छात्राओं का विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां पर बोर्ड परीक्षा से पहले विषय विशेषज्ञों डॉ.मीना सिंह प्राचार्य, डॉ.नगेन्द्र तिवारी प्राचार्य, भूपेन्द्र धर दीवान व्याख्याता, करीम खान व्याख्याता के संरक्षण में छात्रों की विशेष तैयारी पर ध्यान दिया जाता है।  

TAGGED: , ,
close