मेयर,जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा..अधिकारियों ने दी जानकारी..कांग्रेसियों ने जताया संतोष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत शहर अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जानकारी देते चलें कि मुख्यमंत्री एक दिन और रात्रि के अल्प प्रवास पर तीन जनवरी को बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौारन शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। –

                     3 जनवरी को मुख्यमंत्री का एक दिन और रात का प्रवास होगा। मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों का जायजा लेने निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महापौर समेत जिला पंचायत अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय भी मौजूद रहे। 

          अधिकारियों के साथ कांग्रेस नेता न्यू सर्किट हाउस, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, नुतन चौक स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी, और ग्राम सेलर स्थित गौठान का सयुक्त रूप से निरिक्षण किया। साथ ही तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। 

                     प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि एस.डी.एम बिलासपुर देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधिकीषक उमेश कष्यप, नगर निगम उपायुक्त खंजाची से कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। सेलर के गौठान में जनपद पंचायत बिल्हा और जिला पंचायत बिलासपुर के अधिकारियों से भी जानकारी ली गयी। अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

               अभय ने बताया कि मुख्यमंत्री शहर के कई लोकर्पण समारोह में भाग लेंगे। 4 जनवरी को मेयर का एक साल पूरा हो जाएगा। इस दौरान न्यू सर्किट हाउस सभागृह में नगम महापौर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एस.ईसी.एल हेलीपेड पहुंचेगे ौर सेलर के लिए रवाना होंगे। अभय ने जानकारी दी कि आयोजन की स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने भी अधिकारियों से बातचीत की है। साथ ही जरूरी दिशा भी दिया है।

               आज विभिन्न कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के दौरान देवेंन्द्र सिंह बाटू, समीर अहमद, भरत जुरयानी आदि उपस्थित थे।

close