मेयर और विधायक को कोरोना वारियर का सम्मान…कांग्रेस विधि प्रमुख ने कहा..जन प्रतिनिधियों पर हमें गर्व

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस कमेटी  विधि विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद विवेक के तन्खा  के दिशा निर्देश प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे  के प्रयास से राजनांदगाव में सादगी पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेडिकल अधिकारी समेत मेडिकल कॉलेज डॉक्टर और महापौर हेमा  देशमुख  को कोरोना योद्धा से सम्मानित  किया गया । कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी विधि विभाग और जिला विधि विभाग के सयुक्त प्रयास से किया गया।
 
           राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में जिले के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। साथ  ही100 परिवारों के बीच महापौर हेमा देशमुख के साथ प्रदेश अध्यक्ष विधि कांग्रेस संदीप दुबे ने अनाज वितरण किया। प्रदेश विधि विभाग अध्यक्ष दुबे ने अधिवक्तागण और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर सेवा कार्य के लिए उत्साहित किया। 
 
              महापौर हेमा देशमुख ने  कहा कि  महामारी की रोकथाम के लिए शहर की  जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सरकार के सहयोग  से भी जनहित में  कार्य किया जा रहा है । हमने संक्रमण पर फिलहाल नियंत्रण बनाकर रखा है। दिया जा रहा सम्मान आम जनमानस का सम्मान है।
 
                    प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि प्रदेश में   सक्रिय और लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने से ऊर्जा मिलती है। तेजी से  कार्य करने की शक्ति का संचार होता है। जनता की सेवा करने की प्रेरणा का आगाज होता है।  इस  अवसर पर  प्रशांत तिवारी मनोज चौधरी, रूपेश दुबे, विनीता मदान,कमल पटेल, प्रीतम देशमुख, शारदा तिवारी,शरद खण्डेलवाल, पंकज खनुजा,राजेश चंदेल, शफिर अहमद, उमेश मिश्रा, रहीम मेमन,स्मिता गुप्ता,कन्हैया वर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, पार्षद संतोष पिल्लै, गणेश पवार सम्मान विशेष रूप से मौैजूद रहे।
 
विकास उपाध्याय को कोरोना वारियर का सम्मान
 
 रायपुर में भी प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के प्रयास से कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा विधायक विकास उपध्याय का सम्मान किया गया। संदीप दुबे ने बताया कि युवा विधायक विकास उपाध्याय ने कोरोना काल में  वीर योद्धा के रूप में जनता का तन मन धन से 24 घंटा सेवा किया। विधि विभाग विकास उपाध्याय को कोरोना वारियर सम्मान दिए जाने पर गर्व महसूस कर रहा है।सम्मान कार्यक्रम में संदीप दुबे प्रदेश अध्यक्ष विधि प्राकोष्ठ, उपाध्यक्ष डॉक्टर देवा देवगन, प्रदेश सचिव नन्दकुमार पटेल, अरमान खान, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)श्रीमती कहकशा दानी, सचिव,दाऊलाल साहू , मनोज सोनकर, अंकित मिश्रा, महेंद्र देवांगन अजय गंगवानी सहित अन्य अधिवक्ता गन उपस्थित रहे

close