मेयर की जंगःपढिए कौन आगे-कौन पीछे..दावेदारों ने झोंकी ताकत..सीएम करेंगे फैसला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— चुनाव खत्म हो गया है। परिणाम भी सामने आ चुका है। पार्टी भी हो चुकी है। लेकिन  मेयर कौन बनेगा…शहरवासियों को अपने मेयर का बेसब्री से इंतजार है। यह जानते हुए भी कांग्रेस में मेयर की रिले रेस में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। बावजूद इसके अंदर की खबर पर विश्वास करें..तो शहर रामशरण यादव और शेख नजरूद्दीन अंतिम पायदान तक पहुंच चुके हैं। यदि कुछ गड़बड़ नहीं हुआ तो शहर का मेयर इन्ही दोनों के बीच कोई होगा। यद्यपि मेयर की दौड़ में रविन्द्र सिंह और विजय केशरवानी भी बड़े दावेदारों में शामिल हैं।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये   

               परिणाम को आए..तीन दिन हो चुके हैं। शहर का मेयर कौन बनेगा ..इस बात को लेकर शहर में जमकर चर्चा है। दावेदारों में आधा दर्जन लोग शामिल है। लेकिन शहर संभावित मेयर को लेकर अपने स्तर पर कयास लगा रहा है। यद्यपि एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि चार पांच लोग मेयर की दौड़ में है। लेकिन मेयर फैसला पार्षदों की रायशुमारी और पर्यवेक्षक के फैसले के बाद ही होगा। एक दिन पहले दिए अपने बयान में अटल ने यह भी संकेत किया है कि मेयर चुनाव के समय वरिष्ठता और अनुभव को तरजीह दी जाएगी।

                   अटल श्रीवास्तव के बयान के बाद शहरवासियों में चर्चा कुछ ज्यादा ही शुरू हो गयी है। फिलहाल आज प्रदेश महामंत्री रायपुर में है। कयास लगाया जा रहा है कि इस दौरान अटल श्रीवास्तव बिलासपुर की वस्तुस्थिति के साथ मेयर के नाम की चर्चा सीएम भूपेश बघेल से जरूर करेंगे।

रामशरण या शेख नजरूद्दीन

                     अंदरखाने की माने तो मेयर की दौड़ में सबसे आगे है कि रामशरण यादव और निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुद्दीन का नाम सबसे आगे है। बहरहाल दोनों नेता इस बात को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। संगठन के निर्णय का हवाला देकर बयान देने से पल्ला झांड़ रहे है। सूत्रों की मानें तो रायशुमारी में पर्यवेक्षक रविन्द्र चौबे के सामने रामशरण यादव और शेख नजरूद्दीन के नाम पर चर्चा होगी। इन्ही में से कोई एक नाम मेयर के लिए फायनल हो सकता है। विवाद की स्थिति में दो नाम और भी शामिल हैं। जिन पर संगठन खुले दिल से विचार कर सकता है।

close