मेयर ने कहा..बड़े बड़े पद पर लड़कियों ने जमाया धाक..किया सायकल वितरण

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-मेयर रामशरण यादव ने छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोना में छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। सायकल वितरण के बाद सभी लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। उन्होने बच्चों को पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही जीवन में पौधों की उपयोगिता पर भी बल दिया।
 
             महापौर  रामशरण यादव बिरकोना स्थित छत्तीसगढ़ उच्चत्तर माध्यमिक शाला में कक्षा 9वीं के 20 छात्राओं में सायकल का वितरण किया । बच्चों को पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की बात कही। इसके बाद मेयर ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। 
 
          महापौर ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि  उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। शासन हर कदम पर शिक्षा को बढ़ावा दे रही हैं। सरस्वती साइकिल योजना के तहत बच्चियों को सायकल प्रदान किया जा रहा है। ताकि घर से स्कूल तक की दूरी आसानी से तय हो। मेयर ने बताया कि अब बेटे और बेटियों में कोई भेद नहीं रह गया है। सभी लोग एक समान है।  बच्चियां बड़े-बड़े पद पर काबिज हैं। अपने काम से देश और प्रदेश की नाम रौशन कर रही हैं।
 
            मेयर ने कहा इस स्कूल के भी विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल कर जिला और प्रदेश का नाम रौशन करे। इस दौरान  शेख नजीरुद्दीन सभापति, राजेश शुक्ला एमआईसी सदस्य,  सीताराम जायसवाल एमआईसी सदस्य, कार्टर रेड्डू, प्राचार्य आशुतोष स्वर्णकार, शाला विकास  समिति के अध्यक्ष विनोद साहू,  उमाशंकर शर्मा, सचिव सुरेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष राकेश गौरहा, वीरेंद्र गौरहा, शाला स्टाफ जमुना किशोर साहू, संतोष साहू,  मनोज कौशिक,  संतोष सूर्यवंशी एवं शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य कामेश्वर बैरागी भी उपस्थित रहे।

TAGGED: ,
close