मेयर ने दिया ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
12बिलासपुर—-महापौर किशोर राय ने नगर निगम के ईमलीभाठा में चल रहे निर्माण कार्यो और सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। एक साल पहले लोकार्पण किए गए सांस्कृतिक भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की स्थिति को देखते ही महापौर ने भारी नराजगी जाहिर की। संबंधित कार्यपालन अभियंता पी.के. पंचायती को संबंधित ठेकेदार से मरम्मत कराने और ठेकेदार के विरुद्व कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
                    महापौर ने आज ईमलीभाठा में विकास कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। साफ सफाई के अलावा एक साल पहले बनाए गए सांस्कृतिक भवन का भी जायजा लिया। भवन की दुर्दशा देखने के बाद महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महापौर ने अभियंता पी.के.पंचायती से कहा कि ठेकेदार से मरम्मत कराया जाए। इस दौरान महापौर ने स्थानीय लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। जल आवर्धन के तहत बिछाई जा रही पाईप लाईन का निरीक्षण मेयर ने किया।

                       महापौर ने इंदिरा विहार गेट से ईमलीभाठा रोड चौड़ीकरण में आ रहे एसईसीएल के बाउण्डीवाल को व्यवस्थित करने अधिकारियो के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ कार्यपालन अभियंता पी.के. पंचायती, मेयर इन काउंसिल सदस्य श्याम साहू, एसईसीएल अधिकरी  एस.एस झा, बी.एल. अग्रवाल,विनोद सिंह जल विभाग कर्मचारी अनिल वासू,पार्षद श्रीमती पुष्पलता सिदार भी मौजूद थीं।

close