बिलासपुर— मेयर रामशरण यादव ने मंगलवार को भारतीय नगर क्षेत्र का निरीक्षण के साथ जनसंपर्क किया। क्षेत्रवासियों ने मेयर का आतिशी स्वागत किया। रामशरण यादव ने लोगों की सभी समस्याओं के जल्द दूर होने का आश्वासन दिया।
मेयर रामशरण यादव कार्यकाल के दूसरे दिन भारतीय नगर चौक से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण और जनता जनार्दन से सम्पर्क किया। उन्होंने मुख्य मार्ग से लेकर, मेंस मिडौस, गली नम्बर 1,2,3,4, शिला टावर से होकर व्यापार विहार तक लगे अंतिम घर तक पैदल यात्रा कर जन सम्पर्क किया। निरीक्षण के दौरान लोगों ने मेयर यादव का आतिशी स्वागत किया। सभी ने फूल माला पहनाकर और बुके भेंट कर अपनी खुशियों को जाहिर किया।
इस दौरान लोगों ने सड़क, नाली और सफाई सबंधित मांग और शिकायतों को भी रखा। मेयर ने वार्ड वासियों की सभी तरह की मांग और शिकायतों पर जल्द कार्यवाही करने की बात कही। मेयर यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन पर विश्वास जताया है। विश्वास को हर हाल में कायम रखेंगे।
जन सम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग और निगम कर्मचारी अधिकारी भी मौजूद थे।
Join Our WhatsApp Group Join Now