मेयर रामशरण यादव कोरोना पाजीटिव..वरिष्ठ भाजपा नेता का करीबी भी संक्रमित..मचा हड़कम्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-निगम सभापति के बाद अब मेयर राम शरण यादव भी कोविड संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के करीबी का भी रिपोर्ट पाजीटिव पाया गया है। खबर के बाद शहर और दोनों दलों में हलचल मच गयी है। बहरहाल निगम प्रशासन भी सकते में है। बताते चलें कि सभापति के पाजीटिव पाए जाने के बाद एक दिन पहले ही टाउन हाल में सामान्य सभा में शामिल लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              सभापति शेख नजरूद्दीन के बाद मेयर रामशरण यादव का भी टेस्ट पाजीटिव पाया गया है। खबर के बाद कांग्रेस खेमें और खासकर सामान्य सभा में शामिल सभी पार्षदों और अधिकारियों के बीच खलबली मच गयी है। जानकारी देते चलें कि सामान्य सभा के दौरान ही सभापति और मेयर की तबीयत काफी खराब नजर आ रही थी। सामान्य सभा के तत्काल बाद सभापति ने टेस्ट कराया और दूसरे दिन रिपार्ट पाजीटिव मिला। इसके बाद सभी लोगों का टेस्ट हुआ।

            आज रिपोर्ट में मेयर रामशरण यादव का भी रीपोर्ट पाजीटिव मिला है। बताते चलें कि आज एक अन्य रिपोर्ट में वरिष्ठ भाजपा नेता के करीबी में भी कोरोना का टेस्ट पाजीटिव मिला है। भाजपा के करीबी के पाजीटिव रिपोर्ट के बाद भाजपा खेमें में भी हलचल है। सभी लोग अब खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है।  

                      बताते चलें कि आज दोपहर को निगम ग्रामीण क्षेत्र के पार्षद पति भी कोरोना पाजीटिव पाया गया है।

TAGGED: ,
close