मेरी ऊंचाई में बिलासपुर का योगदान..विधानसभा अध्यक्ष ने कहा…सबको मिलेगा मौका…प्रसारण की करेंगे व्यवस्था

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— आतिशी स्वागत के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत पदभार लेने के बाद पहली बिलासपुर पहुंंचे। रेलवे स्टेशन से दोपहर बजे से लेकर शाम आठ बजे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों ने डॉ.महंत का स्वागत किया। बिलासपुर प्रेस क्लब में स्वल्पाहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। डॉ.महंत ने कहा मेरी ऊंंचाई में बिलासपुर की हवा,पानी,संस्कृति का अहम योगदान है। मैं जो कुछ भी उसमें बिलासपुर का अहम योगदान है। महंत ने बताया कि सभी सदस्यों को सदन में बोलने का अवसर मिलेगा। प्रयास किया जाएगा कि आने वाले समय में विधानसभा की गतिविधियों का प्रसारण हो। इसके लिए प्रयास भी किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   विधानसभा अध्यक्ष का पदभार लेने के बाद पहली बार डॉ.चरणदास महंत बिलासपुर पहुंचे। जगह जगह उनका आतिशी स्वागत किया गया। आतिशी स्वागत के बीच डॉ.महंत रेलवे स्टेशन से 2 बजे निकले और रैली देर शाम सात बजे के बाद खत्म हुई। राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर में भी डॉ.महंत का स्वागत किया गया। इसी दौरान डॉ.कुछ समय के लिए प्रेस क्लब में भी समय दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने महंत का स्वागत किया। डॉ. महंत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। जवाब सवाल के पहले डॉ.महंत ने कहा कि स्वागत से अभीभूत हूं। मेरा जितना भी कद है उसे बनाने में बिलासपुर की हवा पानी,सभ्यता संस्कृति और यहां के लोगों का अहम योगदान है। मैं बिलासपुर से अपने आपको अलग कर देख ही नहीं सकता हूं।

सवाल जवाब का मिलेगा भरपूर मौका

                        पिछली सरकार में आपकी शिकायत थी कि सत्र जानबूझकर छोटा किया जा रहा है। सदस्यों और खासकर विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है। इस शिकायत को आप कैसे दूर करेंगे। क्योंकि शिकायत करने वाले भी आप ही लोग थे। डॉ.महंत ने कहा कि यह सच है कि पिछली सरकार में विधायकों खासकर विपक्ष के सदस्यों को बोलने का अवसर नहीं दिया जाता था। कांग्रेस नेताओं को तो बिलाकुल भी नहीं। सत्र भी छोटा रखा जाता था। कम से कम मेरे कार्यकाल में ऐसा नहीं होगा। 8 फरवरी से 8 मार्च के बीच 24 दिन का विधानसभा सत्र है। सभी को बराबर समय दिया जाएगा। पिछली शिकायतों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। किसी के साथ भेदभाव भी नहीं किया जाएगा। क्योंकि पिछली सरकार ने विधायकों को किसान,युवा,महिलाओं,गरीबी,व्यापारियों के मुद्दों को भरसक दबाया। जबकि चुन कर पहुंचे सदस्यों का काम ही समस्याओं को सदन में रखना है। लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया। अब शिकायत नहीं रहेगी। ज्यादा से ज्यादा सवाल आएंगे। और ज्यादा से ज्यादा उत्तर भी मिलेगा।

प्रसारण की करेंगे व्यवस्था

क्या लोकसभा और राज्य सभा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का भी लाइव होगा। अपना कोई टेलीविजन होगा। डॉ.महंत ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाइयों का सीधा प्रसारण हो। इसके लिए हम सही जगह और सही लोगों से बातचीत भी करेंगे। कार्रवाई में पारदर्शिता होने से सदन की मर्यादा भी बनी रहेगी। जनता भी देखेगी कि उनके चुने हुए सदस्य क्या काम काज कर रहे हैं।

गुटबाजी का सवाल

क्या कांग्रेस में गुटबाजी है….कल तक जो नेता बिलासपुर में आए उनके स्वागत करने वाले आज नहीं दिखाई दिए। सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मुझे नहीं मालूम कौन आए थे..और कौन नहीं आए। आप ही बता दें तो ठीक रहेगा।

चुनाव लड़ेंगे या नहीं

आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति है के सवाल पर महंत ने कहा मुझे पार्टी की रणनीति नहीं मालूम। लेकिन इतना तो तय है कि हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर कर रही है।

फिजूल खर्ची पर रोक

पिछले विधानसभा अध्यक्ष के घर में 48 एसी लगे थे। क्या आप फिजूलखर्ची पर रोक लगाएंगे। महंत ने कहा कि फिजूल खर्जी पर रोक लगना ही चाहिए। किसी प्रकार की फिजूल खर्ची का समर्थक नहीं हूं।

भाजपा को मिली हार

अभी तक रिकार्ड रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले की हार होती है। क्या आप लोग सभा चुनाव लड़ेंगे। महंत ने कहा कि यह सच है कि विधानसभा अध्यक्षों की हार होती है। इस बार तो भाजपा की बुरी हार हुई। लोकसभा चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है।

बातचीत के दौरान विधायक शैलेन्द्र पाण्डेय,विधायक रश्मि सिंह,विजय केशरवानी,अशोक अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थे। प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज ने महंत का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

 

close