मैग्नेटो माल से दस किलो पालिथीन बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 04बिलासपुर—उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 1 जनवरी 15 से पॉलीथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। निगम प्रशासन ने पालिथीन के खिलाफ  अभियान चलाया। पालिथीन प्रयोग पर रोक लगाने प्रशासन और सर्व व्यापारी संघ के बीच कई बार बैठकें हुई। लेकिन अभियान बंद होते व्यापारियों ने पालिथीन का प्रयोग शुरू कर दिया।

                                        एक बार फिर निगम प्रशासन ने पॉलीथीन उपयोग के खिलाफ मुहिम चलाया है। जगह-जगह कार्रवाई करते हुए पालिथीन को जब्त किया जा रहा है। छोटे व्यावसायियों के अलावा बड़े व्यवसायियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। निगम ने श्रीकांत वर्मा स्थित मेग्नेटो मॉल और मंगला चौक स्थित 36मॉल में पॉलीथीन जब्ती अभियान चलाया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

      निगम प्रशासन ने श्रीकांत वर्मा स्थित मैग्नेटो मॉल में जांच के दौरान खादिम शो रूम में 10 कि. पॉलीथीन की जब्त किया है। निगम प्रशासन ने नगर के सभी बड़े और छोटे व्यवसायिक संस्थानो से कहा है कि पालीथीन का उपयोग नहीं करें। पालिथीन के प्रयोग से पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। शहर की साफ सफाई व्यवस्था और जल निकासी पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

              निगम प्रशासन ने लोगों से कागज अथवा कपड़े से बने कैरी बैग उपयोग की सलाह दी है।  पॉलीथीन के खिलाफ निगम अभियान में उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, टॉमसन रात्रे, नरेन्द्र चौहान,  अनिल सिंह, जुगल सिंह, हरीश जैन, संतोष वर्मा, भोजराम नायडू समेत अतिक्रमण अमला ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पालिथीन उपयोग के खिलाफ निगम की कार्रवाई लगातार चलेगी।

close