मोटरसायकल चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई..2 नाबालिग समेत 3 चोर गिरफ्तार…7 बाइक जब्त…खरीदारों पर भी गिरी गाज

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

  बिलासपुर–चार दिन के भीतर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए फिर से मोटरसायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सात मोटरसायकल समेत तीन चोरों को हिरासत करने में सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान 7 मोटरसायकलों को जब्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय अग्रवाल ने आज बिलासागुड़ी में मोटरसायकल चोर गिरोह की कारगुजारियों का खुलासा किया है। विजय अग्रवाल ने बताया कि लगातार मिल रही मोटरसायकल चोरी मामले को पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने गंभीरता से लेते हुए पतासाजी का आदेश दिया। लगातार कार्रवाई के बाद मात्र चार दिनों में दूसरी बार मोटरसायकल चोर गिरोह का भांडा फूटा है।

              बताते चलें कि पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने मोटरसायकल चोर गिरोह पर नकेल कसने आइपीएस विजय अग्रवाल,डीएसपी प्रवीण चन्द्र राय, नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी की टीम गठन मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का आदेश दिया गया था।

   आज बिलासागुड़ी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान विजय अग्रवाल ने बताया कि मुखिबर से जानकारी मिली कि मुरूम खदान अशोक नगर सरकंडा निवासी महेश साहू पिता अशोक चोरी की मोटर सायकल बिक्री के फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अशोक साहू को उसके घर से धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ के दौरान अशोक साहू ने बताया कि उसने कंंपनी गार्डन, सांई मंदिर,गोंडपारा,गोलाबाजार , मंगला चौक समेत  रघुराज सिंह स्टेडियम के पास से कुल सात मोटरसायकलों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

               पूछताछ में महेश साहू ने बताया कि उसने एक मोटर सायकल सतीश दास मानिक पुरी और दूसरी मोटरसायकल शंकर साहू पिता घनाराम साहू अशोक नगर निवासी को बेचा है। बाकी चोरी की वाहनों को लावारिस हालत में अग्रसेन चौक, चांटीडीह, हाउसिंग बोर्ड, और मुरुम खादन के पास छिपा कर रखा है। पुलिस ने महेश साहू की निशानदेही पर सभी वाहनों को जब्त कर लिया है।

दो नाबालिग चोर भी पकड़ाए  

              खुलासा के दौरान विजय अग्रवाल ने बताया कि एक अन्य प्रकरण में पुलिस टीम ने मोटरसायकल चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को भी पकड़ा है।  पूछताछ के बाद दोनों नाबालिंगों के पास से एक हीरो होन्डा को जब्त किया गया है। नाबालिगों ने बताया कि मोटरसायकल को एक सप्ताह पहले सीएमडी चौक से चोरी की है। .

आरोपियों से बरामद  मोटरसायकल

                  विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से अलग अलग ठिकानों से मोटरसायकल को जब्त किया गया है। महेश साहू ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श चौक गोंडपारा, सरफा गली जूनी लाइन,सांई मंदिर गोंडपारा,के अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रघुराज सिंह स्टेडियम,विकास नगर 27 खोली से मोटरसायकल पार किया था। सभी बरामद कर लिया गया है। इसी तरह महेश साहू  के पास एक सप्ताह पहले कंपनी गार्डन से पार किए मोटर सायकल को भी जब्त कर लिया गया है।

                   वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिगों की निशानदेही पर तारबाहर थाना क्षेत्र के सीएमडी कालेज चौक से पार किए गए मोटर सायकल को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त की मोटरसायकल की कीमत करीब दो लाख रूपयो से अधिक है।

आरोपी और खरीदार गिरफ्तार

                 चोरी के आरोपी महेश कुमार साहू और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। चोरी की  मोटरसायकल पर सवारी करने वाले आरोपियों सतीश दास मानिक पुरी पिता होरीदास मानिकपुरी निवासी अशोक नगर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दूसरे खरीददार शंकर साहू पिता धनाराम साहू को भी मुरूम खदान स्थित घर से पकड़ा गया है।

Share This Article
close