मोदी फेस्ट में भाजपा नेताओं के बोल…सभी वर्गों में मोदी की गूंज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
001बिलासपुर—लालबहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित मोदी फेस्ट के दूसरे दिन मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों को दिग्गज नेताओं ने दी। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता और तंत्र की दूरियों को कम किया है। तीन सालों ने प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं। जिसका फायदा आज देश के कोने कोने में अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा है। नेताओं ने योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तो पहुंचाने को कहा।

                           मोदी फेस्ट के दूसरे दिन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि मोदी की केन्द्र सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग समेत सभी वर्गो के लिये योजनायें लागू की है। लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेना है। योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। सरकार गरीबों, दलितों और किसानों के लिये पूरी तरह से समर्पित है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने कहा कि केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ आजादी के बाद सबसे बड़ा और ऐतिहासिक अभियान चलाया है। राजनीतिक नफा नुकसान की परवाह किये बिना नोटबंदी को लागू किया। जनता ने ईमानदार कोशिश को स्वीकार भी किया है।

               अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर राज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री राजेश रजक ने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं के लिए जितना तेजी से काम की है शायद ही पहले किसी सरकार ने किया है। सूखा हो या बाढ़ , किसानों को किसी भी मुसीबत में भाजपा सरकार मदद के लिए खड़ी है। जनजातियों और वनवासियों को जमीन का मालिकाना हक दिलाया है।

Share This Article
close