मोदी फेस्ट में होगा योजनाओं का बखान..घर घर दस्तक देगी महिला मोर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Indian PM Modi and Shah, the president of BJP, wave to their supporters during a campaign rally ahead of state assembly elections in New Delhiबिलासपुर—केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर जिला भाजपा कमेटी की अगुवाई में तीन दिवसीय मोदी फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन लालबहादुर स्कूल में 2, 3 और 4 जून को किया जाएगा। कार्यक्रम में आम जनता को मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
          भाजपा नेताओं ने बताया कि 30 मई से मोदी फेस्ट का रथ बिलासपुर शहर का भ्रमण कर रहा है। रथ के माध्यम से आम जनता को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। योजनाओं को एलईडी के माध्यम से वीडियों पर दिखाया जा रहा है।
                        भाजपा नेताओं ने बताया कि मोदी फेस्ट कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू,संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा अनुसूचित जाति विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


                     भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि मोदी फेस्ट का उद्घाटन 2 जून शुक्रवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। मोदी फेस्ट के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने सबका साथ, सबका विकास के साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाया जाएगा।
भाजपा महिला और घर घर दस्तक
                              भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा गुरूवार को  “घर-घर दस्तक” कार्यक्रम के जरिए लोगों के घर तक पहुंचेगी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिकऔर महामंत्री जयश्री चौकसे ने बताया कि घर-घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष और जिला प्रभारी पूजा विधानी करेंगी।
            घर घर दस्तक कार्यक्रम बिलासपुर जिले के सभी 31 मंडलों में आयोजित किया जाएगा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को भाजपा की केन्द्रऔर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगी। महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में चर्चा करेंगी।
close