मोदी-शाह की जुबान बोल रहे भाजपा नेता जैन…कांग्रेस नेताओं ने पूछा…मुरारका किस पार्टी के नेता..कहां से आए 78 लाख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता अनिल जैन के प्रेस कांफ्रेस के बाद भूपेश और राहुल गांधी पर दिए गये बयान को मोदी और शाह की भाषा बताया है। प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया है कि जैन बताएं कैलाश मुरारका किसा पार्टी के नेता हैं। सीडी बनाने में 78 लाख रूपए किसने खर्च किया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार सीडी काण्ड भारतीय जनता पार्टी और मंत्रियों की आंतरिक कलह को उजागर कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के बयान को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि अनिल जैन मोदी और शाह की भाषा बोल रहे हैं। क्योंकि जैन का जवाब मोदी शाह से पूरी तरह मिलता जुलता है।

                       मालूम हो कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रभारी सांसद डॉ. अनिल जैन ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल सीडी काण्ड को लेकर निशाना साधा। इसके बाद नाराज कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और नेताओं के खिलाफ प्रेस नोट जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अब सीडी काण्ड और रायफल सौदे को छिपाने अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। अनिल जैन की भाषा प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूरी तरह से मिलती जुलती है।

             कांग्रेस नेता और प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल के पर सत्ता की ताकत का दुरूपयोग कर मामला दर्ज किया गया है। वह भी अचानक जब प्रधानमंत्री मोदी को काला झंडा दिखाना शुरू किया गया। इसके बाद भाजपा नेता बौखलाकर केंदीय नेताओं के इशारे पर बघेल को फंसाया। महामंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल ने कोर्ट के आदेश का सम्मान किया है। कोर्ट में हाजिर होकर जनता को सच्चाई बताने के लिये जमानत नहीं लेने का फैसला लिया। तीन दिन में ही प्रदेश सरकार कि हालत खराब हो गयी। ब्लाक से जिले तक हजारों लोगों ने गिरफ़्तारी दी।  हाई कमान के निर्देश पर भूपेश बघेल ने जमानत लिया।

                    अटल ने प्रेस नोट में बताया कि डॉ. अनिल जैन भूपेश बघेल के बारे में अनर्गल प्रलाप करने की बजाय छत्तीसगढ की जनता को बताएँ कि कैलाश मुरारका किस पार्टी से हैं।  78 लाख रुपए किस मंत्री ने दिया। मंत्री के खिलाफ किस मंत्री ने सीडी बनवाई । फिर मंत्रियों के कलह और कारनामो के लिये भूपेश बघेल कहां दोषी हैं।

          अटल ने कहा कि प्रेस वार्ता में डॉ.अनिल जैन को लाठी चार्ज की घटना पर भी कुछ बोलना चाहिेए था। छत्तीसगढ प्रभारी से पूछना चाहता हूँ कि क्या किसी राजनैतिक दल के कार्यलय में बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया जाना उचित था।

close