मोबाइल चोरीः पुलिस हिरासत में तीन महिलाएं

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20151022-WA0010बिलासपुर—सिविल पुलिस ने तीन संदिग्ध महिलाओं को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया है। पकड़ी गयी महिलाएं अकलतरी की रहने वाली हैं। पुलिस को इनके पास से मोबाइल और कुछ नगद मिले हैं। फिलहाल तीनों महिलाओं से पूछताछ चल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               सिविल लाइन पुलिस ने मध्यनगरी से चोरी के आरोप में तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनके पास से पुलिस को 2 मोबाइल,एक हाथ घड़ी और सात सौ रुपए नगद मिले हैं।

         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गय़ीं महिलाएं अकलतरी की रहने वाली हैं। पकड़ी गयी तीनों महिलाओं के नाम काया बाई पति जलधर गड़रिया,सोनारी गड़रिया, प्रतिज्ञा मराठी है। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अभी तक मोबाइल के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही हैं। बहरहाल अभी भी पूछताछ जारी। वहीं महिलाओं के अनुसार उन्हें बरामद मोबाइल दुर्गा देखने के दौरान मिला है।

                       सीएसपी लखन पटले ने बताया कि हिरासत में ली गयी महिलाओं के खिलाफ 41/1/40 तहत मामला दर्ज किया गया है।

close