मोबाइल साइंस लैब रवाना

cgwallmanager
3 Min Read

sciencemobबिलासपुर। कलेक्टर  अन्बलगन पी. और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के महानिदेशक प्रोफेसर मुकुंद माधव हम्बर्डे ने आज डी.एल.एस. महाविद्यालय बिलासपुर में मोबाइल साइंस लैब वैन का शुभारंभ कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।विज्ञान के क्षेत्र में जागरूकता के लिए राज्य शासन द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट में बिलासपुर जिले को चयनित किया गया है। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के उत्प्रेरण एवं सहयोग से छत्तीसगढ़ साइंस सेन्टर बिलासपुर द्वारा जिले के 07 विकासखण्डों के सुदूर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के प्रयोगशाला के रूप में गांव में जाकर मोबाइल साइंस लैब द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया जायेगा। वर्तमान में 03 मोबाइल लैब संचालित किया जा रहा है। जिसमें एक मोबाइल वैन भौतिक शास्त्र के लिए जिसमें प्रो. व्ही.डी. लाल चंदानी तथा जीव विज्ञान के लिए प्रो. ए.एम. अग्रवाल एवं रसायन शास्त्र के लिए विवेक शर्मा, रिसर्च स्कालर अपनी विशेषज्ञता का लाभ ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों को देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                यह प्रोजेक्ट अभी जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जा रहा है। इसके सफल होने पर इसे राज्य स्तर पर संचालित किया जायेगा। जिले के लिए छ.ग. साइंस सेन्टर को योजना संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। छ.ग. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के साइंटिस्ट डाॅ. मीना सिंह ने बताया कि ये मोबाइल वैन सुदूर ग्रामीणों एवं कस्बों के हाईस्कूल एवं हायर सेेकेण्ड्री स्कूलों में जहां पर प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां चलित लैब की सुविधा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि साइंस विषय को लेकर विद्यार्थियों के बीच रूझान की कमी है।

                   डाॅ. हम्बर्डें ने कहा कि साइंस के प्रति रूझान लाने के लिए छात्र-छात्राआंे को इसके बारे में जानकारी देना आवश्यक है। इस लैब के माध्यम से पाठ्यक्रम में शामिल प्रेक्टिकल करवाये जायेंगे। जिसका लाभ 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों का लाभ भी उन्हें प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला को छात्र तक ले जाने के लिए विज्ञान के लोकव्यापीकरण के तहत् यह महती योजना है। जिसकी शुरूआत बिलासपुर जिले से की जा रही है।

                     इस अवसर पर साइंस एवं प्रौद्योगिकी परिषद के साइंटिस्टगण, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यगण, डी.एल.एस. महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी, साइंस सेन्टर के संचालक अनिल तिवारी तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close