मोर्चा महामंत्री पढ़ाएंगे मिशन 18 का पाठ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक मंगलवार को दोपहर 02 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मोर्चा जिला प्रभारी कमल गर्ग भी शामिल होंगे। इस दौरान मिशन 2018 और युवा शिक्षानीति पर महामंत्री युवाओं को विशेष दिशा निर्देश देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                      दीपक ठाकुर ने बताया कि बैठक में बिलासपुर,जांजगीर- चांपा, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। ठाकुर के अनुसार भाजयुमो दक्षिण मंडल महामंत्री संजय मुरारका सत्यम चौक में दोपहर 12 बजे प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह का स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यालय में भी दोपहर करीब एक बजे प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया जायेगा। इस दौरान भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
close