यह कैसा खेल..अपराधी को कुर्सी..फरियादी को जेल…शैलेश ने कहा…अब जनता की अदालत में होगा फैसला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सीडी कांड के मुख्य आरोपी को कोर्ट ने बेल दिया है। वाह रे सरकार फरार मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका के अचानक न्यायालय से वेल मिल जाता है। इससे जाहिर होता है कि सरकार दोहरा खेल खेल रही है। दुख की बात है कि निर्दोष जनता का सेवक और किसान पुत्र अभी भी जेल में है। इससे पता चलता है कि भाजपा सीडी काण्ड को लेकर किस तरह का षडयंत्रकारी गतिविधियों को अजाम दे रही है।
                 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने बताया कि  भाजपा नेता कैलाश मुरारका और उसके अन्य नेता सथी सीडी बनाते है। ब्लैक मेलिंग को अंजाम देते हैं। लेकिन मामले में षड़यंत्र कर कांग्रेस अध्यक्ष को फंसाया जाता है। अश्लील सीडी बनाने वाले नेता को भाजपा के आला नेता दिनों बाद भी बर्खास्त नहीं करते हैं। चाल चरित्र चेहरा की दुहाई देने वाले भाजपा को मुरारका के खिलाफ कोर्ट के फैसले और चालान का इंतज़ार क्यों करना पड़ा। इसका मतलब है कि भाजपा सीडी को लेकर और अपने नेता को बचाने की भरपूर कोशिश की जा रही थी।
                   शैलेश पाण्डेय ने बताया कि भाजपा प्रदेश में गंदी राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार विरोधियों को चुन चुनकर निशाना बना रही है। भाजपा नेता खिलाफ में उठने वाली आवाज पर जेल और लाठी का खेल खेल रहे हैं। प्रदेश में  लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। सरकार सत्ता का सहारा लेकर जनता के खिलाफ कुरुप खेल खेल रही है। शक्ति और सत्ता का घमंड दिखाकर अत्याचार और अन्याय को बढ़ावा दिया जा रहा है। निश्चित रूप से यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली बात है।
          पाण्डेय ने कहा कि फिलहाल मुरारका भाजपा के लिए भस्मासुर साबिर हो चुका है। जनता भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की साम दाम दण्ड भेद को समझ चुकी है। ज्यादा समय नहीं रह गया है। अब जनता डण्डा चलाने ही वाली है।इसके बाद भाजपा नेताओं को तानाशाही का खेल समझ में आ जाएगा। समझ में यह भी आ जाएगा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी अदालत जनता की होती है। यहां किसी की दाल नहीं गलने वाली है।
close