याचिका खारिज होने पर कांग्रेसियों में खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस नेता भुवनेश्वर यादव,झगरराम सूर्यवंशी समेत बेलतरा विधानसभा के कांग्रेसियों ने वर्तमान विधायक बद्रीधर दीवान के स्टे याचिका को सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने पर खुशी जाहिर की है। भुवनेश्वर यादव ने बताया कि पूरा विश्वास है कि हाईकोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सुप्रीम कोर्ट से विधायक बद्रीधर दीवान की स्टे याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर खुशी जाहिर की है। काग्रेसियों ने बताया कि न्याय में देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं।

                 मालूम हो कि साल 2015 में बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी भुवनेश्वर यादव ने याचिका दायर कर वर्तमान विधायक बद्रीधर दीवान पर दोहरा लाभ लेने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट से निर्णय के बाद बद्रीधर दीवान ने सुप्रीम कोर्ट में स्टे याचिका दायर किया। सुप्रीम कोर्ट ने बद्रीधर दीवान की स्टे याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के निर्णय को सही बताया।

                                                              बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। झगर राम सूर्यवंशी और भुवनेश्वर यादव,जिला पंचायत सदस्य रमेश कौशिक, जिला कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू ऊर्फ डब्बू, सचिव जिला कांग्रस अनिल यादव,जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,किसान मोर्चा,युवा मोर्चा.पंंच,सरपंचो ने भी निर्णय पर खुशी जाहिर की है।

Share This Article
close