यातायात शहर की सबसे बड़ी चुनौती…लोकार्पण कार्यक्रम में अमर ने कहा…समस्याओं का करेंगे निराकरण…5 साल में शहर होगा स्मार्ट

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर– निकाय मंत्री अमर ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को चुनौती कहा है। उन्होने बताया कि चुनौती का ना केवल सामना करेंगे। बल्कि समस्या का निदान भी करेंगे। मंत्री ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए ज्वाली नाला पर बनी सड़क कम किया जाएगा।  जवाली नाला आडिटोरियम के बगल से लेकर बृहस्पति बाजार अनुभव भवन तक करीब 1 करोड़ की लागत से सड़क बनाई गई। यह सड़क राजेंद्र नगर तक बनेगी। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्थित होगी।
             निकाय और विकास विभाग मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि हजार साल से भी ज्यादा पुरानी हमारे शहर की संस्कृति है। यहां के लोगों ने बनाए आज भी पहचान को बनाकर रखा है। बिलासपुर शहर देश के 100 स्मार्ट शहरों में शामिल है। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर में सुविधाओं का विकास पहले से ही किया जा रहा है। आगे पांच साल में हमारा शहर एक बेहतर स्मार्ट सिटी के रूप में बनकर तैयार हो जाएगा।
            मंत्री ने बताया कि कचरे का निष्पादन पूरे देश की समस्या है। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र प्रदेश है जो 86 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन करता है। स्वच्छता सर्वेक्षण में साढ़े चार हजार शहरों में बिलासपुर को 22वां और प्रदेश को तिसरा स्थान मिला है। इसी तरह रहने लायक शहरों के सर्वे में बिलासपुर को 13वां स्थान हासिल हुआ है। कछार में आरडीएफ प्लांट चालू हो गया है। यहां सूखे कचरे से आरडीएफ बनाया जाएगा। इसका उपयोग सीमेंट फैक्ट्री में ईंधन के रूप में किया जाएगा।
                गीले कचरे से खाद् बनाने का काम होगा। शहर की मुख्य सड़कों और वार्डों की सफाई के लिए मैकेनिकल और मैनुअल नाइट स्वीपिंग कार्य शुरू हो गया है। शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने की दिशा में अलग कदम है। मंत्री ने कहा कि किसी भी शहर में विकास के लिए जमीन की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। शहर में भी जल आवर्धन, विद्युत सब स्टेशन बनाने, उद्यान बनाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन उपलब्धता की दिक्कतें आ रही है। लेकिन इस कमी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने नवनिर्मित सड़क के लिए शहरवासियों को बधाई दी। कार्यक्रम में मेयर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, जनकार्य प्रभारी उमेशचंद्र कुमार, एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे, निगम कमिश्नर सौमिलरंजन चौबे विशेष रूप से मौजूद थे।
12 करोड़ में बनी सड़क
           मंत्री अग्रवाल ने बताया कि जब जवाली नाला बना तो इसकी लागत बहुत कम थी। वर्तमान में इसी नाले के ऊपर सड़क बनाने में 12 करोड़ रुपए की लागत आई है। इससे नवनिर्मित सड़क से निश्चित तौर पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
पार्किंग भी होगी स्मार्ट
         मंत्री ने कहा कि शहर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। इसी तरह स्मार्ट सिटी के तहत ट्रैफिक को व्यवस्थित करने रायपुर की तर्ज पर आईटीएमएस सुविधा की दिशा में भी कार्य चल रहा है। इससे शहर को एक व्यवस्थित ट्रैफिक सुविधा मिलेगी।
अटल वाटिका और सामुदायिक भवन का लोकार्पण
  मंत्री ने रामदास नगर टिकरापारा में सामुदायिक कार्यों के 28 लाख की लागत से बने अटल वाटिका और पत्रकार कालोनी में करीब 30 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्य के साथ मांगलिक कार्य करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को भवन निर्माण की बधाई दी।
TAGGED: , , ,
close