यात्रा से करनी और कथनी की खुलेगी पोल-भूपेश

Shri Mi
3 Min Read

IMG-20161106-WA0165बिलासपुर– सकरी में पीसीसी अध्यक्ष  भूपेश बघेल ने किसान मजदूर न्याय यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष की किसान मजदूर यात्रा को हरी झण्डी दिखाने के पहले भूपेश बघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को संबोधित किया। भूपेश ने प्रदेश के गरीब मजदूर और किसानों के लाचार स्थिति के लिए सीधे सीधे राज्य सरकार पर निशाना साधा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    किसान मजदूर यात्रा को संबोधित करते हुए भूपेश ने कहा कि तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी भाजपा सरकार ने अभी तक ना तो समर्थन मूल्य 2100 रूपए किया है और ना ही बोनस के तीन सौ रूपए ही दिये हैं। जबकि बोनस और समर्थन मूल्य के वादे के साथ भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है। अब तो प्रदेश के मुखिया ने साफ इंकार कर दिया है कि उन्होने बोनस और समर्थन मूल्य का वादा भी किया था। इस दौरान उपस्थित लोगों को तखतपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष ठाकुर ने भी संबोधित किया।

                                                    भूपेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब और मजदूरों के हित में काम करने वाली पार्टी रही है। इसके पहले भी राजेन्द्र शुक्ला ने किसान न्याय यात्रा निकालकर जिले के किसानों के सामने सरकार के चाल चरित्र और चेहरे को रखा था। इस बार राजेन्द्र की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के दोहरे चरित्र से लोगों को रूबरू कराएंगे।

                राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में जिला कांग्रेस की टीम जिले के सभी किसानों और मजदूरों से छः चरणों किसान मजदूर यात्रा कर मुलाकात करेगी। लोगों की समस्याओं से रूबरू होगी। भूपेश बघेल ने आज सकरी में यात्रा के पहले चरण हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा सकरी से होते हुए मेन्डू,जूनीपारा, सैदा,तिवारी पारा,बेलमुण्डी,अमसेना,होत हुए छतौना में खत्म हुई। ग्रामीणों यात्रा का जगह जगह आतिशी स्वागत किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाया।

                                 ग्रामीणों से रूबरू होकर राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि किसानों , गरीबों ,मडदूरों की लड़ाई के लिए उन्हें जीवन भर संघर्ष करना मंजूर है। सकरी में आयोजित कार्यक्रम को भूपेश बघेल के अलावा करूणा शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कमला मनहर,अटल श्रीवास्तव,नरेन्द्र बोलर,अनिल सिंह,जगजीत सिंह मक्कड़ ,के अलावा स्थानीय कांग्रेसी नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close