यादव महासभा में शामिल होंगे निकाय मंत्री

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

amar agrawalबिलासपुर— निकाय मंत्री अमर अग्रवाल शनिवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 15 अप्रैल को अपने निवास  राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय में सुबह 11 से 12 बजे के बीच जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता और उनकी समस्याओं रे रूबरू होंगे।

                            मंत्री अग्रवाल शाम चार बजे अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक का आयोजन करबला स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में किया जाएगा।

                          निकाय मंत्री रात्रि सात बजे टिकरापारा स्थित बंग भवन महाराष्ट्र मंडल के बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश यादव महासभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला चिंगराजपारा सरकण्डा थाना के सामने किया जाएगा।

close