यार ने लूट लिया…घर यार का…अवैध संबध का शक…दोस्त को उतारा मौत के घाट..पुलिस का खुलासा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—-बिलासपुर पुलिस ने पांच दिसम्बर को सकरी स्थित शराब दुकान के पास अज्ञात शव की पहचान के बाद हत्या के आरोपी को पकड लिया है। मृतक का नाम बीरबाल यादव निवासी बेमेतरा जिला स्थित नवागढ़ के झाल गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद 24 घण्टे में बीरबल यादव के हत्यारे को धर दबोचा है। आरोपी बलदाऊ साहू झाल का ही रहने वाला है। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में आरोपी बलदाउ ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। चार दिसम्बर की शाम घटना को अंजाम दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        पांच दिसम्बर को सकरी पुलिस को जानकारी मिली कि शराब दुकान के पास खेत में शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया कि मृतक दम तोड़ने से पहले संघर्ष किया है। कपड़ा फटा हुआ है। सिर पर गंभीर चोट पहुंची है। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने जल्द ही गुत्थी सुलझाने का निर्देश दिया।

                     शनिवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी पीसी राय ने बताया कि हत्या के आरोपी को पकड़ लिया गया है। राय ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के अनुसार मृतक की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई है। इसके बाद मृतक की फोटो को आस पास के जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया गया। थानों को भी जानकारी दी गयी। 6 दिसम्बर को सकरी थाना पहुंचकर मृतक परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम बीरबल यादव है। बेमेतरा जिले के नवागढ़ स्थित झाल गांव का रहने वाला है। देवरीकला थाना तखतपुर में निजी डेयरी संचालक के यहां काम करता है। जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी।

                    पूछताछ के दौरान डेयरी संचालक ने बताया कि बीरबल यादव घटना के एक दिन पहले 4 दिसम्बर को घर जाने के लिए 3 हजार रूपए लिया। उसके पास मोबाइल भी था। संचालक ने बताया कि बीरबल गौशाला में पशुओं की देखभाल करता था।

                                        मोबाइल रखने की जानकारी के बाद पुलिस ने साइबर सेल के माद्यम से काल डिटेल खंगाला। अंतिम संदिग्ध कालर की तलाश शुरू हुई। जानकारी मिली कि अंतिम काल झाल निवासी किसी बलदाऊ साहू का था। पुलिस ने तत्काल झाल पहुंचकर बलदाऊ साहू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की। बलदाऊ ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से अवैध संबध होने का शक था। क्योंकि वह अपनी मोबाइल घर छोड़कर काम पर चला जाता था। लेकिन देखने में आया कि उसकी पत्नी बीरबल से बातचीत करती है। इसके बाद मैने बीरबल को ठिकाने लगाने का प्लान किया।

                        चार दिसम्बर की शाम को झाल स्थित घर से मोटरसाकल से लोहे की राड लेकर सकरी बाजार आया। बीरबल को फोन से शराब पीने सकरी बुलाया। बलदाऊ ने बताया कि कोई उसे ना पहचाने इसलिए मोटर साकयल देकर बीरबल को शराब लेने दुकान भेजा। फिर दोनों ने लकर शराब पी। नशा चढ़ने के बाद रा़ड से बीरबल के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। मर जाने के बाद राड़ को पास के ही खेत में फेंक दिया। इसके बाद मृतक की मोबाइल और नगदी लेकर मोटरसायकल से झाल आ गया।

                                               पीसी राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 7 सौ रूपए नगद और मोबाइल को जब्त कर लिया है। खेत मे फेंके गए रोहे की राड और मोटरसायकल को बरामद किया है।  आरोपी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

                       क्राइम ब्रांच प्रभारी पीसी राय ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान डेयरी संचालक ने बताया कि मृतक बीरबल अपने दोस्त को बहुत मानता था। जब नौकरी मांगने आया तो उसने संपर्क और पहचान नम्बर बलदाऊ साहू का दिय़ा था। बीरबल ने बताया था कि बलदाऊ उसका सबसे घनिष्ट दोस्त है।

Share This Article
close