युंकांइयों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला…निजीकरण का किया विरोध..उग्र आंदोलन की दी धमकी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–युवा कांग्रेस के नेताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया। स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों के निजीकरण का विरोध की किया। युवा कांग्रेसियों ने राज्य सरकार को बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जमकर  भला बुरा कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सीएमडी चौक पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया। भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गयी है। अभी कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों का निजीकरण का एलान किया। इस फैसले के बाद जनता में आक्रोश है।

                  युवा कांग्रेसियों ने बताया कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में फेल हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य बजट में किसी प्रकार की कमी नहीं है। यदि राज्य सरकार अस्पतालों के निजीकरण के फैसले से पीछे नहीं हटती है तो कांग्रेस का युवा ब्रिगेड प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा। स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे का भी मांग करेगा।

                            युवा कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार को कमीशन खोरी से फुर्सत नहीं है। जब लूट पाट से मन नहीं भरा तो स्वास्थ्य सेवाओं को निजि हाथों में देने का एलान कर दिया।

             पुतला दहन कार्यक्रम में भावेन्द्र गंगोत्री,अमितेष राय,संजय भास्कर,नट्टू,रिहान रजा,अर्पित केशरवानी,रंजीत सिंह,दिनेश चांदनी,कासिफ अली,जयपाल,निर्मलकर,बिट्टू साहू,लखन नागदेव,एजाज हैदर अविनाश सोनकर,विराज रजक,सौराम खान समेत दर्जनों युवा नेता मौजूद थे।

Share This Article
close