युवक ने की आत्महत्या…सूचना मिलते मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस…पंचनामा के बाद पीएम की तैयारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिटी कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारपारा निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक का नाम शीतल देवांगन बताया जा रहा है। घरवालों को घटना की जानकारी सुबह पांच बजे मिली। जब शीतल को जगाने उसके पिता कमरे में गए। 23 वर्षीय युवक का शरीर फंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी तत्काल सीएसपी को दी गयी। साथ ही परिजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले में विस्तार से जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   जानकारी के अनुसार कुम्हारापारा स्कूल के पीछे रहने वाले जागेश्वर प्रसाद मल्टीपरपज स्कूल के सामने ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात जागेश्वर का छोटा बेटा शीतल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के चाचा और पिता ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि शीतल सीधा लड़का था।

                      परिजनों के अनुसार शीतल रात्रि में खाना खाकर ऊपर स्थित अपने कमरे में सोने गया। शीतल अपने पिता हाथ बटाने सुबह मल्टीपरपज स्कूल के सामने चाय दुकान खोलने जाता था। रोज की तरह जागेश्वर देवांगन शीतल को जगाने सुबह पांच बजे कमरे में गया। अन्दर पहंचते ही शीतल को पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। जागेश्वर और परिजनों की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी पहुंच गए।

                             शीतल के आत्महत्या की जानकारी तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाएंगे। मौके पर किसी प्रकार का नोट नहीं मिला है।

close