युवक ने की आत्महत्या….स्थानीय लोगों ने बताया.ठीक नहीं थी मानसिक हालत…मर्ग कायम के बाद विवेचना

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— कोनी थाना क्षेत्र के निरतु में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना बीती रात की है। जानकारी मिलने के बाद कोनी पुलिस सुबह मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम किया है। बताया जा रहा है कि मृतक की दिमाग हालत ठीक नहीं थी। कोनी पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि मौत की असली वजह क्या है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     कोनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार निरतु में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना बीती रात की है। जानकारी मिलने के बाद कोनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या किए जाने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय निवासी राधेश्याम पटेल पिता आशाराम पटेल ने दी है। राधेश्याम पटेल ने बीती रात करीब 8 और 9 बजे के बीच बताया कि युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक का नाम संतोष कुमार पटेल पिता राधेश्याम पटेल है।

                      पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पटेल की उम्र 27 साल है। लोगों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शायद यही कारण है कि उसने आत्महत्या की हो। फिलहाल जांच पड़ताल हो रही है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी सामने आ जाएगी।

close