युवक पर मर्यादाहीन स्टेटस लिखने पर अपराध दर्ज..शिकायत कर्ता का आरोप ..बिगड़ सकती है सामाजिक समरसता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-तोरवा निवासी करण सिंह की शिकायत पर सामाजिक सौहार्द्ध को बिगाड़ने की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने करबला निवासी एक युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 505(2) का अपराध दर्ज किया गया है। शिकायत कर्ता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक ने अपने वाट्सअप नम्बर से स्टेटस जारी कर लोगों को उकसाने का प्रयास किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                तोरवा पावर हाउस निवासी करण सिंह ने बताया कि करबला निवासी  एक युवक ने अपने वाट्सअप नम्बर से एक धर्म विशेष को उकसाने वाला स्टेटस जारी किया है। युवक का घर करबला में आटाचक्की के पास है। उसने अपने वाट्सअप स्टेटस में मर्यादाहीन शब्दों के प्रयोग के अलावा 26/11 घटना को याद करने की धमकी धमकी भी दी है।

                    करण सिंह ने बताया कि इस तरह की मानसिकता समाज के लिए घातक है। युवक असामाजिक तत्वों से जुड़कर शहर प्रदेश और देश को नुकसान पहुंचा सकता है। युवक ने अपने स्टेटस में  26/11 घटना का उल्लेख करते हुए अपराध के लिए उकसाने का प्रयास किया है। इसके चलते एक बड़े वर्ग समुदाय में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। इससे समाज में शांति भंग होने का खतरा है। युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

                 मामले में शिकायतकर्ता करण सिंह समेत साथियों ने पुलिस कप्तान से अवगत कराया। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504,505(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। इस दौरान करण सिंह उनके साथियों ने वाट्सनम्बर का स्टेटस के साथ ही मुम्बई आतंक हमले के प्रमुख दोषी आमीर अजमल कसाब का स्क्रीनशाट भी पुलिस को दिया है। पुलिस की माने तो आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होगी।

 

          करण सिंह ने बताया कि

TAGGED:
close