VIDEO-युवती का अपहरण,घण्टे भर में पकड़ाए आरोपी..एडिश्नल एसपी ने बताया-चल रही पूछताछ…स्विफ्ट कार बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— दोपहर करीब 12 बजे पुलिस के आलाधिकारियों को जानकारी मिली की कोनी पेट्रोल पम्प के पास कार सवार लोगों ने एक युवती का अपहरण कर फरार हो गए हैं। कोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कप्तान को जानकारी दी।जानकारी के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस सक्रिय हुई। चारो तरफ नाकाबन्दी के बाद तीन आरोपियों को कार समेत धर दबोचा गया। पुलिस की सही समय पर सक्रियता से जनता ने खुशी जाहिर की है। सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp Group से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि लड़की से अभी पूछताछ किया जाना है। फिलहाल इतनी जानकारी हुई है कि अपहरण के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ किया है।

                                           पुलिस ने युवती का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने से पहले धर दबोचा है। घटना कुछ इस प्रकार है। एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोपहर को कोनी थाना पुलिस से जानकारी मिली कि मारूती शिफ्ट सवार कुछ लोगों ने दिन दहाड़े एक युवती का अपहरण कर फरार हो गए है। जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर संभावित रास्तों की तत्काल नाकाबन्दी की गयी। पुलिस टीम को जहां तहा रवाना किया गया। साथ ही शहर समेत अन्य सीमावर्ती थानों को भी मामले की जानकारी दी गयी।

                 ओपी शर्मा ने बताया कि इस बीच सूचना मिली कि एक स्वीफ्ट कार सकरी के तरफ तेजी से रवाना हुई है। चूंकि पुलिस की टीम भी सकरी के तरफ रवना हुई थी। मामले की तत्काल जानकारी दी गयी। साथ ही सकरी पुलिस समेत तखतपुर,कोटा,चकरभाठा बिल्हा के अलावा रतनपुर,सरकन्डा और सीपत थाना को भी अलर्ट कर दिया गया था।

                            ओपी शर्मा के अनुसार सकरी के पास संदिग्ध स्वीफ्ट कार को रोका गया। तीनों कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया गया। इसके पहले आरोपिययों ने लड़की को छोड़ ड्राप कर दिया था। पुलिस ने लडकी को तत्काल कब्जे में लेकर आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह काफी डरी और सहमी हुई है। इसलिए उससे अभी तक अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की कार्रवाई हो रही है।

close