युवती को देता था उठा लेने की धमकी ..और उसे पुलिस ने उठा लिया..अलग अलग नम्बर से भेज रहा था गंदा मैसेज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- युवती को वाट्सअप पर गाली गलौच,अश्लील मैसेज और उठवा लेने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने मामले में सरकन्डा थाना पहुंचकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति लगातार पिछले 31 दिसम्बर से ऐसा कर रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। और नम्बर बदल बदल कर मैसेज भेजता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि युवती की रिपोर्ट को लिखने के बाद आलाधिकारियों को जानकारी दी गयी। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 507, 509 के तहत अपराध भी दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश और आलाधिकारियों के निर्देश पर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू हुई।

               शनिप रात्रे ने जानकारी दी कि युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति 6261281752 और 9826130177 वाट्स अप काल भी करता था। दोनों  नम्बर को सायबर सेल के हवाले किया गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि दोनो नम्बर हितेश कश्यप पिता निलेश कश्यप का है। हितेश मूल रूप से गिधौरी थाना रतनपुर का रहने वाला है। वह कुदुदण्ड थाना सिविल लाइन में रहता है।

                 जानकारी के बाद दिनेश कश्यप को थाना लाकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के पास से तीन नग मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।

TAGGED: ,
close