युवा कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण…राजेन्द्र ने कहा..संरक्षण की भी लें जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170723-WA0021बिलासपुर—युवा कांग्रेसियों ने पौधरोपण कर हरेली उत्सव मनाया। पौधरोपण के बाद युवा कांग्रेसियों ने कहा कि ना केवल पौधे लगाएंगे। बल्कि इसका जवान होने तक संरक्षण भी करेंगे। क्योंकि पेड़ है…तो जीवन है…। इसके अलावा हम लोग पौधरोपण अभियान चलाकर पौधा लगाने के लिए उत्साहित भी करेंगे।

                     युवा कांग्रेसियों ने नगर पालिका तिफरा स्थित आंगनबाड़ी वार्ड क्र. 6 और साप्ताहिक बाजार चौक में पौधरोपण किया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि बिना पेड़ पौधे के जीवन की कल्पना करना शून्य है। आज का पौधा कल जवान होगा…ना केवल मानव बल्कि सभी जीव जगत का पोषण भी करेगा।

                युवा कांग्रेसियों ने लक्ष्मीनाथ साहू और तिफरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शिव यादव की अगुवाई में पौध रोपण किया। लक्ष्मी ने बताया कि युवा साथियों ने शिव यादव समेत स्थानीय लोगों के साथ दो दर्जन से अधिक फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। सभी कांग्रेसियों ने पौधरोपण के बाद शपथ लिया है कि पौधों को जवान होने तक संरक्षण किया जाएगा।

                इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पौधा लगाना बहुत ही आसान है। लेकिन सबको पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाना होगा। बताना होगा कि पर्यावरण संरक्षण में एक एक व्यक्ति की भागीदारी कितनी अहम् है। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि हर जिम्मेदार व्यक्ति को पौधो और पेड़ों में अपने संतान,भाई,बहन और परिवार की झलक दिखने चाहिए। तभी पौधरोपण का महत्व है।

                       युकां प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू ने युवाओं से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने कहा। शिव यादव ने रोपे गए पौधों को गोद लेकर संरक्षण देने की बात कही। पौधरोपण अभियान में स्थानीय महिलायों ने भी  बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पार्षद शिव यादव, दिनेश यादव,अक्षय नवरंग, अंकित कोशले, यशवंत खांडे,आकाश यादव,अनीता साहू, मधु केवट, मनीष कुर्रे, मोनू साहू, उमेश साहू, नंदू केवट, सनत यादव,छेदीलाल साहू,संतोष साहू, मुकेश रजक,गंगाराम यादव,नारायण साहू, आदि भरी संख्या में युवा महिला और बच्चे ना केवल मौजूद थे। बल्कि अभियान में भागीदारी भी की।

close