युवा कांग्रेस ने पुतला जलाकर किया विरोध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160722-WA0057बिलासपुर— शहर कांग्रेस नेता और पार्षदों ने आज सत्यम चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । रायपुर में मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग युवक के आत्मदाह मामले में कांग्रेसियों ने आक्रोश जाहिर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      युवा कांग्रेस शहर इकाई ने आज दोपहर स्थानीय सत्यम चौक पर मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान निराश  बेरोजगार और आर्थिक तंगी से परेशान हाल युवक की आत्मदाह की निंदा की है। कांग्रेसियों के अनुसार आर्थिक रूप से परेशान दिव्यांग उरला निवासी युवक योगेश साहू ने न्याय नहीं मिलने के कारण आत्मदाह किया है।

           कांग्रेसियों ने प्रदेश मुखिया की युवा नीतियों के खिलाफ पुतला जलाया। युवा कांग्रेस नेता महेन्द्र गंगोत्री और जावेद मेमन ने आरोप लगाया कि प्रदेश के पढ़े लिखे होनहार युवा बेरोजगार घूम रहे है। भाजपा के विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री से लगातार रोजगार की फरियाद कर रहे हैं। बावजूद इसके युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं की नौकरी बाहर के लोगों को बांटा जा रहा है। इसके जलते युवा पीढ़ी भयंकर आक्रोश और निराशा की भावना घर कर दिया है।

                      प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बताया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग युवक ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि घटना के लिए मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेना होगा। अटल ने बताया कि योगेश साहू के आत्मदाह के लिए प्रदेश की युवा नीति जिम्मेदार है। ठेका पद्धति के चलते प्रदेश की नौकरियों को बाहर के लोगों को दिया जा रहा है।

                              नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने कहा कि रोजगार नहीं मिलने से युवा पीढ़ी कुंठित हो रही है। नीतियों के बनाने से रोजगार नहीं मिल जाता है। इसके लिए प्रशासन को मानिटरिंग की जरूरत है। योगेश एक उदाहरण है।

                          पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेसियों के समर्थन में प्रदेश महामंत्री एनएसयूआई प्रभारी अटल श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, शहर कांग्रेस कमेटी स्वप्निल शुक्ला, सुधांशु मिश्रा, शेख मोइनुद्दीन, पार्षद रामा बघेल, लोकसभा अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, विधानसभा अध्यक्ष जावेद मेमन, एनएसयूआई के तनमीत छाबड़ा, शिवा नायडू, शेरू अशलम, गौरव दुबे, विनय वैधे, मो. समीर उल्ला अयाज, हर्ष परिहार, आरीफ अली, यश शर्मा, आलोक लकड़ा, विक्की खान, अंकित विसेन, नाजिम खान (राजा) निशांत मेश्राम, रोहित वेदांत, अनुरंजन ढिमरे, वंशज मलिक, आशुतोष दुबे, पंकज कुर्रे आदि उपस्थित थे।

close