युवा बदलेंगे प्रदेश की तस्वीर..राजेन्द्र शुक्ला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170206-WA0453 बिलासपुर—पथरिया चैम्पीयन ट्राफी समापन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने शिरकत कर खिलाड़ियों को उत्साहित किया। राजेन्द्र शुक्ला ने सभी खिला़डियों और स्थानीय लोगों को सफल आयोजन और भविष्य की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला इसके पहले उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली में भी शिरकत किया। उन्होने कहा कि युवा चाहे तो तस्वीर बदल सकता है। समय आने वाला है कि प्रदेश की तस्वीर को युवा कुछ ऐसा बनाए जिसे लोग गर्व के साथ याद करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          पथरिया चैम्पियन ट्राफी समापन समारोह में जिला कांग्रेस ग्रामीम अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने शिरकत कर युवा खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके पहले राजेन्द्र शुक्ला ने युवाओं के बाइक रैली में भी शिरकत किया। उत्साहित युवाओं ने बावली गांव से पथरिया क्रिकेट मैदान तक रैली निकालकर राजेन्द्र शुक्ला का बाजे गाजे के साथ स्वागत किया।

          चैम्पियन ट्राफी में विजेता खिलाड़ियों का राजेन्द्र ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य है। युवा चाहे तो हवाओं का रूख बदल सकता है। एक बार नहीं बल्कि भारत के युवाओं ने ऐसा कई बार किया है। राजेन्द्र ने कहा स्वामी विवेकानन्द ने कहा है कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य दिमाग निवास करता है। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। स्वस्थ्य तन और मन के लिए खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। IMG-20170206-WA0434

                    उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेन्द्र ने कहा कि जल्द ही समय आने वाला है कि युवा,किसान,मजदूर और जनसामान्य प्रदेश की तस्वीर को दुबाार सजाएं। उन्होने कहा कि इस समय प्रदेश में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। जिसकी लाठी उसी की भैंस है।

                                                                          राजेन्द्र ने बताया कि साथ 2018 में कांग्रेस सरकार बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि प्रदेश के एक एक नौजवान की है। जिस प्रकार संगठित होकर टीम भाव से चैम्पीयन ट्राफी को खिलाड़ियों ने हासिल किया। उसी तरह विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस को सत्ता में लाना युवाओं की जिम्मेदारी है।

                                    राजेन्द्र शुक्ला ने विजेता टीम को शील्ड के साथ 41000 रुपये ईनाम दिया।

                    बाइक रैली और कार्यक्रम में राजेन्द्र शुक्ला के अलावा जिला सचिव ब्रजेश दुबे ,मनोज पाण्डेय, बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस नेता विनोद दिवाकर,युंका प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू, जिला सचिव संत सर्वे ,युंका बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज उपाध्याय, मुंगेली जिला महामंत्री राजीव तिवारी ,जोन प्रभारी एजाज अहमद ,भविन्दर सिंह,अहमद ,नरेंद्र सिंह ठाकुर , सुशिल यादव, तिफरा नपा नेता प्रतिपक्ष शिव यादव ,पार्षद राकेश यादव ,गोपाल ठाकुर,युवा नेता प्रह्लाद दीक्षित ,अभिषेक दुबे, मोनू तिवारी,गोविन्द शुक्ला, रुसु निर्मलकर समेत आयोजक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

close