युवा बढ़-चढ़कर रक्तदान करें-अमर

Shri Mi
2 Min Read

blooad_campबिलासपुर।रविवार को नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल जिला अस्पताल में आयोजित रक्त दान शिविर में शामिल हुए।शिविर को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। रक्तदान सबसे बड़ा समाज सेवा का कार्य है। युवा बढ़-चढ़कर रक्तदान करें। नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस है। उन्होंने इस दिवस पर समाज सेवा करने और गरीब मजदूरों को सम्मान देकर जन्म दिन मनाने का निर्णय लिया। समाज के उत्थान से ही देश का विकास होता है। समाज सेवा को हमें जीवन में आत्मसात करना चाहिए। समाज के जागृत होकर विकसित होने से ही देश का विकास होता है। उन्हांेने युवाओं से अपील की कि वे स्वच्छता एवं बेटी बचाओं जैसी अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज सुखद संयोग है जब विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री का जन्म दिवस है। उन्होंने आज के दिवस पर विशेष संकल्प लेने की बात कही। समाज हित का तात्पर्य है कि गरीब मजदूर के उत्थान में सदैव तत्पर रहें। हमें समाज में बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। आज युवा ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर अपना दायित्व निभायें। रक्तदान शिविर में अतिथियों द्वारा जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद लखनलाल साहू ने रक्तदान किया।

                                              इस मौके पर जिला पंचायत के अध्यक्ष दीपक साहू, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश सिंह, महेश चन्द्रिकापुरे, रामदेव कुमावत, रौशन सिंह, दस्तगीर भाभा, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. जीवानी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close