युवा मोर्चा कार्यकारिणी का एलान..भाजपा नेताओं ने कहा…सक्रियता से करें जिम्मारियों का निर्वहन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और  घनश्याम कौशिक की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की है। युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य तिवारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष नवीन उभरानी, महामंत्री नीतिन छाबड़ा को बनाया गया है।
                    बिलासपुर दक्षिण मंडल में उपाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, मोनू रजक, महामंत्री हिमांशु यादव, मंत्री अभिषेक राज, प्रशांत कश्यप, विकास अग्रवाल, सावन यादव, कोषाध्यक्ष शिव पटेल, सोशल मीडिया संयोजक मंडल व्हाट्सएप्स कैलाश गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक मंडल फेसबुक योगेश थदानी, कन्या शक्ति संयोजिका मंडल रितु सिंह, अंकिता मेहता, लक्ष्मी साहू, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल राकेश सिंह, संतोष नागदेव, योगेश सिंह को बनाया गया है।
                       बिलासपुर पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष साहिल गुप्ता, पवन वाधवानी, महामंत्री शरद यादव, मंत्री आशीष कोरी, दीवाना ठाकुर, मनभजन टंडन, सपन निगम, कोषाध्यक्ष सपनदीप सिंह टिब, सोशल मीडिया संयोजक मंडल व्हाट्सएप्स हेमू श्रीवास, सोशल मीडिया संयोजक मंडल फेसबुक आयुश सिंह ठाकुर, शासकीय योजना स्वास्थ्य मंडल विपिन नामदेव, अम्बर चतुर्वेदी, दीपेश सोनी को दी गयी है।
             भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवा मोर्चा जिला वालंटियर प्रोग्राम का जिला संयोजक विष्णु सोनी को बिलासपुर और सहसंयोजक अजय पाटिल को बिल्हा की जिम्मेदारी दी है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, दक्षिण मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को सक्रियता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है।
Share This Article
close