युवा मोर्चा के कंधे पर युवा नीति की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

20160907_134900बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज युवानीति को लेकर संभागीय बैठक हुई। कार्यशाला में बिलासपुर, जांजगीर- चांपा, कोरबा, रायगढ़ और  मुंगेली के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। कार्यक्रम को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की आने वाली युवा नीतियों पर प्रकाश डाला।

                          युवा नेताओं को संबोधित करते हुए सरजू नारायण सिंह ने कहा कि पहली बार युवा नीति सरकार बना रही है। युवा नीति का निर्धारण युवा कर रहा है। प्रदेश सरकार पिछले 13 सालों से युवाओं के लिए लगातार काम कर रही है। ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, भारत दर्शन योजना,  सूचना शक्ति योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

                                             सरजूनारायण सिंह ने बताया कि पहली ऐसी सरकार है जिसने युवा बजट को पेश करने का बीड़ा उठाया है। आने वाले कुछ महीनों के भीतर युवा नीति को लागू कर दिया जाएगा। युवा नीति पर बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 22 सितम्बर को बिलासपुर, 24 को रायगढ़ 26 को कोरबा,  27 को जांजगीर.चांपा 28 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा अधिवक्ता, पत्रकार, छात्र, उद्यमी, कारपेंटर समेत विभिन्न क्षेत्र के युवा शामिल होंगे।

                                                       भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि युवा नीति कार्यक्रम को युवाओं तक प्रचारित करने का जिम्मा भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं की है। मुख्यमंत्री ने युवाओं और प्रबुद्धजनों की भागीदारी से प्रदेश की युवा नीति बनाने का फैसला लिया है। युवाओं से विचार और आमंत्रित किये जा रहे है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां युवाओं की भागीदारी से युवा नीति तैयार की जाएगी।

                      कार्यशाला में जिले वार प्रभारियों की भी नियुक्ति की गयी। संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री राजेश यादव,अमित साहू, दीपक बैस, कन्या शक्ति मंडल प्रांत संयोजिका सुनीता मानिकपुरी,शालनी विश्वकर्मा, राजेश तम्बोली, अमित टामकोरिया, रीपुसूदन राठौर, पवन केशरवानी, दीपक सिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा, अशोक सिंह ठाकुर, जितेन्द्र देवांगन, हितेश यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

close