यूथ कांग्रेस को चाहिए 7 दिन में 12 प्रश्नों का जवाब

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
IMG-20170310-WA0016बिलासपुर—शुक्रवार को युकां नेताओं ने रैली निकालकर महापौर से 12 सवालों का जवाब पूछने पहुंचे। कार्यालय में महापौर किशोर राय के नहीं होने पर युवा नेताओं ने उपायुक्त मिथलेश अवस्थी को ज्ञापन देकर सात दिनों के भीतर 12 सवालों का जवाब देने को कहा। युवा कांग्रेसियों ने बताया कि नगर की जनता स्थानीय विधायक महापौर, सभापति और  निगम आयुक्त के प्रति गहरा आक्रोश है।

शुक्रवार को युवा कांग्रेस नेता शिवा नायडू और टीम के साथियों ने रैली निकालकर निगम प्रशासन, महापौर और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नायडू की टीम 12 सवालों को जवाब मांगने महापौर कार्यालय विकास पहुंंची। महापौर के नही मिलने पर नाराज यूथ ब्रिगेड ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेसियों ने निगम आयुक्त कक्ष के सामने भी नारेबाजी। यूथ विंग ने शहर की बदहाली का जिम्मेदार निगम प्रशासन और महापौर को बताया। अंत में युवा कांग्रेसियों ने 12 सूत्रीय मांग पत्र उपायुक्त मिथलेश अवस्थी को देकर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पत्रकारों को शिवा नायडू ने बताया कि सिवरेज परियोजना ने बिलासपुर को नरक बना दिया है। आम नागरिक पिछले 10 सालों से नारकीय जीवन भोगने को मजबूर हैं। 10 साल बाद भी परियोजना खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। समय, लागत और मरीजों की संख्या सुरसा के मुंंह की तरह बढ़ती ही जा रही है।

               शिवा नायडू ने बताया कि महापौर,सभापति आयुक्त के पास सिवरेज परियोजनो को लेकर कोई जवाब नहीं है। 12 सवालों के जवाब से बचने कार्यालय छोड़कर भाग गए है। कांंग्रेस के सवालों से बचने निगम प्रसासन ने विकास भवन के सामने पुलिस का पहरा लगाया। जनता सब देख रही है…
                                  शिवा नायडू ने निगम पर आरोप लगाते हुए कहा सिवरेज ने कई भाजपा नेताओं को मालमाल कर दिया है। पिछले दो पंचवर्षीय योजना से देखने में आ रहा है कि ठीक चुनाव से पहले  सीवरेज कार्य को रोककर सड़क का मरम्मत किया जाता है। चुनाव खत्म होते ही सड़क को सत्यानाश करने का खेल शुरू हो जाता है। स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री को धोखे में रखकर अरपापार सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन करवा लिया। मजेदार बात है कि अभी तक अरपा प्रोजेक्ट का डीपीआर भी नहीं बना है।
                                       रैली और ज्ञापन देने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष शिवा नायडू, जिला प्रभारी सजमान बाघ, जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, उपाध्यक्ष आशीष गोयल, संजय भास्कर, अशोक रजवाल, जिला महासचिव गोपाल दुबे, विनय वैदे, हिरा यादव, शेरू असलम, गौरव दुबे, शंकर यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष अमित दुबे, महासचिव अमन शुक्ला, ऋषि कश्यप, प्रखर सोनी, प्रचल चौबे, सक्रिय सदस्य कासिफ खान, रेहान रजा़, अयाज खान, अमन सोनी, प्रफ्फुल वैष्णव, रवि गेडाम, मनोज यादव, लच्छी श्रीवास, यश शर्मा, शुभम गेडाम एवं युवा कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close