यूथ कांग्रेस नेताओं ने भी खोला मोर्चा.. कहा एंकर के खिलाफ दर्ज करें FIR.. अपशब्द बर्दास्त नहीं..करेंगे उग्र प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में यूथ नेताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर टीवी न्यूज़ रिपब्लिक भारत एंकर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। युवा नेताओं ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि अर्णव गोस्वामी ने देश की अमन चैन में जहर घोलने का काम किया है। उन्होने किसी पार्टी विशेष के इशारे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी कर अपनी संकुचित मानसिकता को जाहिर किया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप News ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और रहे देश प्रदेश की विश्वसनीय खबरों से अपडेट
 
        जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में यूथ नेताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अर्णव गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। आवेदन देने के बाद यूथ नेता भावेन्द्र ने बताया कि अर्णव ने सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। यह जानते हुए भी भारत में नारियों का बहुत ही सम्मान है। बावजूद इसके उन्होने जिस तरह की टिप्पणी की है उसे किसी भी सूरत में देश और पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।
 
                  भावेन्द्र ने कहा राजीव गांधी देश के ना केवल प्रधानमंत्री बल्कि भारत रत्न भी हैं। देश के संविधान ने सोनिया गांधी को ना केवल अधिकार दिया है बल्कि उन्होने अपना जीवन देश की एकता अखण्डता के लिए समर्पित किया है। सोनिया गांधी का बलिदान आज भी पूरा देश शिद्दत के साथ याद करता है। 
 
            जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि हमारे देश में ऐसे न्यूज़ चैनल के साथ एंकर जो व्यक्तिगत अलशब्द और धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं..उनके लिए संविधान मे कोई स्थान नहीं है। ऐसे न्यूज़ चैनल और एंकरों से हमारे देश और समाज के लिए बहुत खतरा है। यह जानते हुए भी पत्रकारिता पवित्र पेशा है। संविधान का चौथा स्तंभ ही है। उसे पक्ष विपक्ष से हटकर निष्पक्ष भावना के साथ देश और समाज को दिशा दिखाना है। बावजूद इसके अर्णव और उनके चैनल ने किसी पार्टी विशेष के इशारे पर ना केवल व्यक्तिगत टिप्पणी की है। बल्कि राष्ट्रीय पार्टी प्रमुख के खिलाफ अपशब्द भी कहा है।  ऐसे न्यूज़ चैनल को तत्काल बन्द किया जाना चाहिए। 
 
          भावेन्द्र लिखित शिकायत के साथ अर्णब गोस्वामी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होने कहा कि देश की भाईचारे को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। यूथ कांग्रेस की शिकायत को लेने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
         इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के अलावा एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह, विकास सिंह,राहुल सोनकर,गौतम सिंह,सिद्धांत तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे।सभी नेताओं ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
close