यूथ कांग्रेस ने किया निगम कार्रवाई का विरोध…गोलबाजार में किया पुतला दहन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170702-WA0015बिलासपुर— युवा कांग्रेस नेताओं ने गोलबाजार चौक में पुतला दहन किया। बहतराई में निगम के अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध किया हैु।युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन ने बताया कि बहतराई नगर निगम क्षेत्र में नहीं आता है। बावजूद इसके निगम का अतिक्रमण दस्ता अतिक्रमम हटाने गया। यह जानते हुए भी कि मामला अभी हाईकोर्ट में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                गोलबाजार चौक में आज युवा कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन कर बाद बहतराई में अतिक्रमण अभियान का विरोध किया है। जावेद मेमन ने बताया कि एक दिन पहले बहतराई में निगम का अतिक्रमण दस्ता पहुंचा। बिना सूचना जबरदस्ती मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान राहुल ऊर्फ भोला साहू को भी मकान तोड़ने की धमकी दी गयी। भोला डर गया और घर में जाकर फांसी पर झूल गया। जावेद ने कहा कि यह जानते हुए भी बहतराई निगम क्षेत्र में नहीं आता है। बावजूद इसके निगम का अतिक्रमण दस्ता वहां क्यों गया। किसके इशारे पर गया। इसकी जांच होनी चाहिए।

                     युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि निगम भाजपा नेताओं के इशारे पर बहतराई में सरकारी जमीन खाली कराने पहुंचा था। इसमें स्थानीय पार्षद पति की भी भूमिका है। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शासन को मानवीयता के आधार पर कम से कम बरसता में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगा देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

              कांग्रेस के यूथ विंग के अनुसार बहतराई में अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही के दौरान सरकन्डा थाने के एक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। जो इस समय पर भाजपा नेताओं के सम्पर्क में है और मृतक भोला साहू के परिजनों पर बयान बदलने का दबाव बना रहा है।

            पुतला दहन कार्यक्रम में जावेद मेमन के अलावा विनय वैद्य, ऋषि कश्यप, वसीम खान,अंकित भीसेन,शुभम गेडाम,अरबाज,स्वप्निल, प्रद्युम्न,निशांत,लक्ष्य, अभिलाष, अयाज, नीलदीप, रोहन, शान्तनु, हिमांशु, शिव, शंकर आयुष और बड़ी संख्या में कांग्रेस यूथ नेता मौजूद थे।

close