यूथ विंग ने जलाया भूपेश और जोगी का पुतला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

bjp_todबिलासपुर—-भाजपा युवा मोर्चा ने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का पुतला दहन किया। पुराना बस स्टैण्ड चौक में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में मोर्चा के सभी नेता उपस्थित थे।  युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के कारनामों की कुण्डली जनता के सामने रखेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ.देवनारायण तांडी ने श्यामा प्रसाद चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित किया। तांडी ने कहा कि नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद वन मंत्री महेश गागड़ा की सुरक्षा राज्य सरकार ने बढाई है। कांग्रेस का पेट दर्द होने लगा है। प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने वन मंत्री को दी गयी सुरक्षा व्यवस्था को टीआरपी का खेल बताया है। तांडी ने कहा कि भूपेश बघेल मानसिक रूप से बीमार हैं।

              तांडी ने बताया कि भूपेश का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर सरकार और मंत्री कांग्रेस नेताओं को धमका- चमका रहे है। भाजपा युवा मोर्चा भूपेश के इस बयान की निंदा करती है। भाजपा नेता तांडी ने बताया कि आने वाले दिनों में अजीत जोगी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मंत्री रहते हुए भूपेश बघेल के कारनामों को जनता के सामने लाएगा। कारनामों का पर्दाफाश आंदोलन के जरिए भाजपा यूथ विंग करेगी।

                             भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अस्तित्व बचाने और चर्चा में रहने के लिए कुछ भी बयान दे रहे हैं। जोगी ने मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह पर अनर्गल आरोप लगाकर ओछी राजनीति का परिचय दिया है। जोगी को अपने तीन साल के कार्यकाल का चिंतन करना चाहिए। तात्कालीन समय प्रदेश का एक एक वर्ग जोगी के अत्याचार और दमनकारी नीतियों से परेशान थी।

                             इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कन्या शक्ति मंडल संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती, प्रकाश यादव, हरि गुरूंग, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, रोशन सिंह,जयेश तिवारी,संतोष सिंह, अशोक मानिकपुरी, संजय मुरारका, आशीष पटेल, पवन केशरवानी, विभा नहरेल, विकास सलूजा, दीपक मोटवानी, पवन सिंह, तामेश कश्यप, दीपक खंडवा, रान बहादुर, अंकुश गुप्ता, नन्हू महाराज, गुड्डा अवस्थी, इंशू गुप्ता, पवन निर्मलकर, संदीप दास, जी रवि कुमार, सुधीर ललपुरे, अरदीप बोलर, सीटू शर्मा, मोनू रजक, महेन्द्र जायसवाल, वेद रात्रे, राहुल, मोनू वस्त्रकार, आदित्य तिवारी, ओमकांत तिवारी समेंत मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

close