योगाचार्य श्रीकृष्ण ने दिया एकता का संदेश…अटल ने कहा..सर्वशक्तिमान ने सिखाया पृथ्वी पर मानव धर्म का पाठ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे कलोनी में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आम जनमानस के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी शिरकत किया। उपस्थित सभी लोगों  मधुर संध्या संगीत का आनन्द लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने महाआरती में शिरकत कर नगर और प्रदेश के लिए योगीचार्य भगवान श्रीकृष्ण आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में अटल श्रीवास्तव ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
                          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान के अवतार हैं। बावजूद इसके एक सामान्य मनुष्य योनी में जन्मलेकर उन्होने संदेश दिया कि एक व्यक्ति के जीवन में आदर्श और आराध्य के क्या मायने होते हैं। सर्वशक्तिमान होकर भी उन्होने आम मनुष्यों की तरह पृथ्वी पर जीवन बिताया। उन्होने संदेश दिया कि यदि मनुष्य अच्छे करे तो पृथ्वी पर ही स्वर्ग और पृथ्वी पर ही नर्क। भगवान श्रीकृष्ण ने एक अच्छे राजा,देशभक्त का ना केवल मिशाल पेश किया। बल्कि उन्होने यह भी बताया कि परिवार समाज में मनुष्य को किस प्रकार का आदर्श और आचरण पेश किया जाना चाहिए। राजा को सम्यक भाव से प्रजा की सेवा कराना ही उसका धर्म होना बताया।
                             अटल ने कहा श्रीकृष्ण योगीचार्य और ज्यातिषाचार्य थे। उन्होने 125 साल जीवन पृथ्वी पर गुजारा। मानवता का संदेश दिया। राष्ट्रविरोधी लोगों को बिना किसी भेदभाव किए दण्ड भी दिया।
                     इस दौरान जिला शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा,जिला शहर महामंत्री अरविंद शुक्ला,शहर सचिव शिव शंकर कश्यप, जिला शहर कांग्रेस कमेटी  महामंत्री अरविंद शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल परिवार के अलावा  आरपीएफ जोन एसोसिएशन महामंत्री एस.के.महतो अमरेंद्र सिंह, अमित देवांगन, उमेश मिश्रा,राकेश रॉय, वाई के पटेल सत्यम सरकार,संजीव तिवारी, खुटिया, सुमित श्रीवास्तव, पासी, संजीव , सोमबीर सिंह समेत कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
TAGGED: , , ,
close