योगी के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होंगे सीएम रमन

Shri Mi
1 Min Read

yogi-raman_march_file♦पीएम मोदी समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे
रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 19 मार्च को लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।डॉ. रमन तय कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 9 बजे रवाना होकर देर शाम रायपुर लौट आएंगे।बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई बीजेपी योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुना है।आदित्यनाथ की पहचान फायरब्रांड नेता के रूप में रही है।विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा रैलियां करने वाले आदित्यनाथ पूर्वांचल के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं. भाषणों में लव जेहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को उन्होंने जोर शोर से उठाया था।

                                                  मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ लेंगे, पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 2.15 बजे से शुरू होगा।जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close