योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं..धरम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160430-WA0191बिलासपुर—मुंगेली के हिंछापुरी गांव में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक स्थानीय लोगों के साथ अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि शासन की योजनाओं को जरूरत मंदों तक पहुंचाये। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि जनसामान्य की परेशानियों को करीब से जाकर देखें। अधिकारियों को रिचार्ज करते हुए प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक आज पथरिया तहसील के हिंछापुर वासियों से रूबरू हुए। हिंछापुर में आज खंड स्तर पर लोकसुराज अभियान का शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने जनता सीधे संवाद करत हुए कहा कि सुराज अभियान के जरिए सरकार जनता के दरवाजे तक पहुंचती है। धरम लाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं का सही ढंग से लाभ मिल रहा है या नहीं इस बात की जानकारी लोक सुराज अभियान के दौरान हो जाता है। दोषियों पर कार्रवाई होती है। कार्यों की समीक्षा भी हो जाती है। कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा हमेशा तत्पर रहना चाहिेए। अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं।

                                            इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मुंगेली जिला मंत्री नरेंद्र शर्मा राजू ठाकुर अध्यक्ष सरपंच संघ पथरिया, हरिशंकर राजपूत मंडल अध्यक्ष भाजपा0 पथरिया, रिंकू ठाकुर सरपंच पत्थरगड़ी, एसडीऍम पथरिया, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा।

सम्मान समारोह

                 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एक मई को रायपुर स्थित अपने निवास से ग्राम मारो जिला बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। धरम लाल कौशिक क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह में खिला़डियों और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक शाम 6 बिलासपुर में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा विहार प्रियदर्शनी भवन नूतन चौक में होगा। समारोह में श्रमवीर अवार्ड का वितरण किया जाएगा।

close